back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 साल की उम्र में वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस, दुनिया भर में शोक की लहर

पोप फ्रांसिस, जिनका असली नाम जोर्ज मारियो बेर्गोलियो था, उनका सोमवार को वेटिकन सिटी के कासा सांता मार्ता में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पोप फ्रांसिस, जिनका असली नाम जोर्ज मारियो बेर्गोलियो था, का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को वेटिकन सिटी के कासा सांता मार्ता में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिनमें डबल निमोनिया प्रमुख था। 2013 में पोप बनने के बाद, पोप फ्रांसिस ने पारंपरिक पोपल महलों के बजाय कासा सांता मार्ता में रहना चुना, जो उनकी सादगी और विनम्रता का प्रतीक था। उन्होंने वंचितों के लिए आवाज उठाई और सामाजिक न्याय के लिए काम किया।

सुधारों और विवादों से भरा कार्यकाल

पोप फ्रांसिस ने कैथोलिक चर्च में कई सुधार किए, जैसे कि समलैंगिक जोड़ों के लिए सिविल यूनियन का समर्थन, जलवायु परिवर्तन पर चिंता, और मृत्युदंड के खिलाफ सख्त रुख। हालांकि, उनके कुछ विचारों ने पारंपरिक विचारधारा वाले लोगों के बीच विवाद भी उत्पन्न किया। पोप फ्रांसिस ने अपने जीवन में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया, जिनमें युवावस्था में फेफड़े की सर्जरी और 2021 में बड़ी आंत की सर्जरी शामिल हैं। उनके अंतिम अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि 38 दिनों की थी, जो उनके 12 वर्षीय पोप कार्यकाल की सबसे लंबी थी।

अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि

पोप फ्रांसिस के निधन की घोषणा कार्डिनल केविन फैरेल ने की। उनकी अंतिम यात्रा की तैयारियां वेटिकन में शुरू हो गई हैं, और दुनिया भर से श्रद्धांजलि संदेश आ रहे हैं। पोप फ्रांसिस की यादगार छवि पोप फ्रांसिस का जीवन और कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने न केवल कैथोलिक चर्च को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया, बल्कि पूरी दुनिया में सामाजिक न्याय और करुणा का संदेश फैलाया। वेटिकन के कार्डिनल केविन फेरेल ने पोप के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “आज सुबह रोम के बिशप, फ्रांसिस, फादर के घर लौट गए। उन्होंने अपना पूरा जीवन चर्च की सेवा में समर्पित किया। बीमारी के चलते पोप फ्रांसिस इस साल ईस्टर की प्रार्थना में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी जगह रिटायर्ड कार्डिनल एंजेलो कोमोस्त्री ने प्रार्थना का नेतृत्व किया था। हालांकि, प्रार्थना के बाद पोप फ्रांसिस लॉलिया बालकनी पर दिखाई दिए थे, जहां हजारों लोग उन्हें देखकर भावुक हो उठे थे।

दुनियाभर में शोक की लहर

पोप फ्रांसिस के निधन की खबर से पूरी दुनिया में शोक की लहर फैल गई है। 1.4 अरब कैथलिक समाज समेत विश्व के नेता और आम लोग उन्हें एक सच्चे मार्गदर्शक और मानवता के सिपाही के रूप में याद कर रहे हैं। अब वेटिकन में नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे ‘कॉन्क्लेव’ कहा जाता है। इसमें कार्डिनल्स मिलकर नए पोप का चयन करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...