back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन को टैंक की मदद करेगा अमेरिका, उत्तर कोरिया ने छद्म युद्ध बढ़ाने का लगाया आरोप

यूक्रेन को टैंकों की मदद की वाशिंगटन के फैसले की आलोचना करते हुए उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि रूस को नष्ट करने की मंशा से अमेरिका छद्म युद्ध को बढ़ा रहा है.

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने यूक्रेन संकट के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए उसपर टैंक भेजकर रेड लाइन पार करने का आरोप लगाया है.

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मॉस्को से लड़ने के लिए कीव को शक्तिशाली टैंक 31 एम1 अबराम देने का वादा किया है. इसे लेकर उत्तर कोरिया की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है.

उत्तर कोरिया ने वाशिंगटन को कट्टर अपराधी बताते हुए दावा किया है कि प्योंगयांग हमेशा रूस के साथ खड़ा है. सीरिया और रूस के अलावा उत्तर कोरिया इकलौता देश है जिसने पूर्वी यूक्रेन में दो रूसी समर्थित अलगाववादी इलाके लुहांस्क और डोनेट्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता दी है.

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵