back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी ने अमेरिका पहुंचकर भारत की चुनाव प्रणाली पर उठाए सवाल, बोले- ‘सिस्टम में बहुत गड़बड़ी है’

लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर वहां छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली में बहुत गड़बड़ी है, जिसमें चुनाव आयोग तो समझौता भी कर चुका है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। यहां उन्‍होंने बोस्टन में ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ एक सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्‍होंने एक बार फिर विदेशी जमीन से भारत की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने देश में पिछले साल हुए महाराष्ट्र चुनाव की धांधली उजागर करते हुए निर्वाचन का आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। 

‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटो की धांधली’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की संख्या से ज्यादा मतदान हुआ है। यह एक सच्‍चाई है, क्‍योंकि हमें शाम 5.30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए गए थे। शाम 5:30 से 7:30 बजे के बीच जब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए थी तब 65 लाख मतदाताओं ने वोट डाले थे।

राहुल गांधी ने उठाया ये सवाल 

राहुल गांधी ने वोटिंग को लेकर कहा कि यह मुमकिन नहीं है। दरअसल, एक मतदाता को वोट डालने में लगभग 3 मिनट का समय लगता है, यदि इसका हिसाब लगाएंगे तो इसका मतलब यह होगा कि रात 2 बजे तक मतदाताओं की कतारें लगी रही होंगी। वे पूरी रात मतदान करते रहे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।’ इसलिए हमने वोटिंग की वीडियोग्राफी के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने न केवल वीडियोग्राफी दिखाने से इनकार किया बल्कि कानून ही बदल दिया।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग समझौता कर चुका है, यह अब साफ हो गया है। सिस्टम में बहुत गड़बड़ी है। हमने इसे सार्वजनिक रूप से कई बार कहा है। बता दें कि अमेरिका पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शनिवार को अमेरिका पहुंचे थे, सैम पित्रोदा ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत के कारोबारियों से बातचीत की है। इस बातचीत में उन्‍होंने बिजनेस, टेक्नोलॉजी और सभी को साथ लेकर चलने और ईमानदार नेतृत्व जैसे मुद्दों पर चर्चा की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵