back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका से भारत पैसे भेजना अब पड़ेगा भारी, ट्रंप प्रशासन के नए बिल से बढ़ेगा टैक्स का बोझ

अमेरिका में प्रस्तावित एक नए बिल से प्रवासियों की चिंता बढ़ी है। इस बिल के तहत, अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर 5% टैक्स लग सकता है, जिससे भारत में पैसा भेजना महंगा हो जाएगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीयों के लिए यह खबर चिंताजनक हो सकती है। अमेरिकी संसद में पेश किए गए एक नए बिल के तहत, अब वहां से भारत पैसे भेजने पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लग सकता है। यह प्रस्तावित टैक्स न सिर्फ H-1B वीजाधारकों पर लागू होगा, बल्कि ग्रीन कार्डधारकों और अन्य विदेशी नागरिकों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा, जो अमेरिका में रहकर अपने मूल घर पर पैसे भेजते हैं।

भारतीय NRI हो सकते हैं प्रभावित

‘द वन बिग ब्यूटिफुल बिल’ शीर्षक वाले इस विधेयक को हाल ही में यूएस हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी की ओर से पेश किया गया है। कुल 389 पन्नों के इस विस्तृत दस्तावेज के 327वें पेज पर यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर, यानी विदेश से किसी अन्य देश में पैसे भेजने पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा। हालांकि बिल में टैक्स लगाने की बात तो की गई है, लेकिन इसमें न्यूनतम राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। यानी, चाहे छोटी रकम भेजी जाए या बड़ी, यह टैक्स हर ट्रांजैक्शन पर लागू हो सकता है।

अब अमेरिका से भारत पैसा भेजना पड़ेगा महंगा, देना होगा टैक्स

नए प्रस्तावित कानून के मुताबिक, अब अगर कोई व्यक्ति अमेरिकी नागरिक नहीं है या उसे अमेरिकी नागरिकता प्राप्त नहीं हुई है, तो उसे अमेरिका से पैसे ट्रांसफर करने पर टैक्स देना होगा, चाहे वह रकम कम ही क्यों न हो। यह 5 प्रतिशत टैक्स वहीं पर काट लिया जाएगा, जहां से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, यानी अमेरिका में ही। गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीयों की आबादी काफी बड़ी है और वे विश्वभर में सबसे अधिक घर पैसे भेजने वाले समुदायों में शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मार्च 2024 में जारी एक सर्वे के अनुसार, वर्ष 2023-24 के दौरान अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने भारत में अपने परिवारों और रिश्तेदारों को लगभग 32 अरब डॉलर भेजे थे।

अमेरिका में रह रहे हैं करीब 45 लाख भारतीय

भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अनुमान के अनुसार, वर्तमान में लगभग 45 लाख भारतीय अमेरिका में निवास कर रहे हैं। इनमें से करीब 32 लाख लोग भारतीय मूल के हैं, जो या तो स्थायी रूप से अमेरिका में बसे हुए हैं या वहां लंबे समय से काम कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...