back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शंघाई ने आंशिक रूप से क्रॉस-डिस्ट्रिक्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट फिर से किया शुरू

शंघाई, 23 मई (आईएएनएस)। राजधानी शंघाई ने कोविड के प्रकोप के बाद सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने के अपने अभियान के तहत अपने क्रॉस-डिस्ट्रिक्ट सार्वजनिक परिवहन को आंशिक रूप से फिर से शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चार मुख्य मेट्रो लाइनें नंबर 3, 6, 10 और 16 रविवार को सेवाएं फिर से शुरू हुईं हैं। जिसमें ट्रेनें सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलती हैं वो भी 20 मिनट के अंतराल पर। शहर के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख अस्पतालों को कवर करते हुए कुल 273 बस मार्गों ने भी सेवाएं फिर से शुरू की हैं। यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का उपयोग करने की अनुमति तभी दी जाती है जब उनके पास 48 घंटे के भीतर न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के लिए कोविड निगेटिव परिणाम प्रमाण पत्र हों। इसके अलावा सबसे जरुरी उन्हें अपनी यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है। –आईएएनएस पीटी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵