back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को किया बर्खास्त

भुवनेश्वर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और ओडिशा ग्रामीण आवास विकास निगम (ओआरएचडीसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक विनोद कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि कुमार के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सही पाए जाने और केंद्र सरकार द्वारा इस आशय की आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार पर सुपर साइक्लोन के बाद अनुचित तरीकों से 33.34 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करने का आरोप है। उस समय, वह ओआरएचडीसी के एमडी के रूप में कार्यरत थे। नतीजतन, इससे राज्य सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। इसके बाद, ओडिशा सरकार ने कुमार के खिलाफ 27 मामले दर्ज किए थे, जिनमें से दो मामलों में उन्हें दोषी ठहराया गया है। राज्य सरकार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अपनी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, राज्य ने हाल ही में एक वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अभय कांता पाठक को भ्रष्टाचार के आरोप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵