back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रंप के 25% टैरिफ फैसले पर सपा सांसद राम गोपाल यादव का बयान, बोले- सरकार को झुकने की जरूरत नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने के फैसले पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि भारत को झुकने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राम गोपाल यादव ने केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को अब अमेरिका के सामने झुकने की जरूरत नहीं है और सरकार को ठोस और सख्त कदम उठाने चाहिए।

राम गोपाल यादव ने कहा, “ट्रंप का व्यवहार ऐसा है जैसे वे दुनिया के राजा हों और बाकी सब प्रजा। कुछ दिन पहले एक प्रेस वार्ता में जब किसी पत्रकार ने ट्रंप से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, ‘मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन मुझे पाकिस्तान से प्यार है।’ ऐसे वक्तव्यों से अमेरिका की नीयत साफ दिखती है।” उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह अमेरिका के ऐसे व्यवहार के सामने मजबूती से खड़ी हो और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दें।

“ट्रंप का रवैया जैसे अमेरिका कोई राजा हो”

अमेरिका के टैरिफ लगाए जाने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “अमेरिका जैसा व्यवहार आज तक किसी बड़े और ताकतवर देश ने दूसरे देशों के साथ नहीं किया है। हिंदुस्तान को अब नए सिरे से सोचना होगा और केंद्र सरकार को अमेरिका को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए।” राम गोपाल यादव ने आगे कहा, “भारत को उनके सामने झुकने की जरूरत नहीं है। ट्रंप का रवैया ऐसा है जैसे अमेरिका कोई राजा हो और बाकी देश उसकी प्रजा।”

अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ

अमेरिका ने 1 अगस्त से भारत के उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके साथ ही भारत पर “जुर्माना” लगाने की भी बात कही है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा टैरिफ वसूलने वाला देश है और यहां गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध बेहद सख्त और अप्रिय हैं। 

ट्रंप के इस फैसले के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि विदेश नीति की विफलता के कारण भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झटका लग रहा है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵