back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs PaK: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में आठवीं बार भी पाक को हराया, इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत

World Cup Ind-Pak Match: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में आज टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत है।

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में आज टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत है। पाकिस्तान टीम ने 192 रनों का लक्ष्य था, जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में मैच जीत लिया। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की लगातार आठवीं जीत है।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ साझेदारी की और मैच समाप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 36 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा और मैच को समाप्त किया। वहीं, 62 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के जड़े हैं। केएल राहुल 29 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से दो चौके निकले।

रोहित ने खेली शानदार पारी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 86 रन की शानदार पारी खेली। इन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के जड़े। इनका स्ट्राइक रेट 136.51 रहा। वनडे में 300 छक्के भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल ने यह कारनामा किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...