back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रंप के टैरिफ वॉर से परेशान ट्रूडो के निकले आंसू, कनाडा में आ रहे उतार-चढ़ाव पर दिया एकजुटता का संदेश

ट्रंप के टैरिफ वॉर से परेशान हुए ट्रूडो का महामारी, यूक्रेन संकट पर बात करते हुए निकला आंसू। बोले-मैंने अपने नौ साल के कार्यकाल में जनता के बारे में ही सोचकर ईमानदारी से काम किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका से तनातनी के बीच, कनाडा के लिबरल पार्टी के नेता और निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने कार्यकाल के नौ साल पूरे होने काफी भावूक हो गए। अमेरिका सरकार द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बाद से ही दोनों देशों में खटास पैदा हो गई है। बतौर पीएम अपने नौ साल के कार्यकाल को याद करके ट्रूडो भावुक हो गए, बता दें कि ट्रूडो ने इस साल की शुरुआत में पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल वह कनाडा के कार्यकारी प्रधानमंत्री हैं।

एकजुटता से रहे कनाडा के लोग

ट्रूडो ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘मैंने इस पद पर रहते हुए हर दिन सिर्फ कनाडा के लोगों के हित में काम किया। मैं आज आप सभी को यह बताने आया हूं कि मैं हमेशा आपके साथ हूं। इस सरकार के आखिरी समय में भी हम कनाडा के लोगों को उदास नहीं करेंगे। अब भी देश के लिए वे सभी कदम उठाएंगे। जिसमें हमारे देश का विकास हो। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा टैरिफ नीति का जिक्र करते हुए ट्रूडो ने कनाडा के लोगों को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में, राष्ट्रों के बीच यह सच है। कि एक जीत-हार मायने हो लेकिन, हमारे बीच एक जीत-हार सच में उनके लिए जीत से भी खराब होगी। आप सबको एक होना होगा। 

मैनें कनाडा के हित के बारे में ही सोचा

‘मेरे कार्यकाल में रहते हुए डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में रहे, और उस दौरान भी हमने कोविड जैसी भयानक बीमारी का सामना किया, उस दौरान हम सबने एक साथ अर्थव्यवस्था संकट, पड़ोसी देशों जैसे, यूक्रेन युद्ध देखां। इन सब में मैनें कनाडा के हित के बारे में ही सोचा और किया व आखिरी क्षण तक करता रहूंगा।

कनाडाई निर्मित पदार्थ पर 25 फीसदी तक टैरिफ

बता दे कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले कनाडाई निर्मित पदार्थ पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाया था। लेकिन बाजार में भारी गिरावट के चलते फिलहाल ट्रंप ने इसे एक महीने के लिए छूट दे दी है। इसी के साथ ही ट्रंप इससे पहले भी बार-बार कनाडा को अमेरिका देश में शामिल करने की धमकी भी दे चुके है। इस दौरान ट्रंप ने जनता के बीच में ट्रूडो को गवर्नर कहकर खूब लताड़ लगाई थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵