back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की के राष्ट्रपति ने स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन से की फोन पर बात

अंकारा, 22 मई (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने स्वीडन और फिनलैंड के प्रमुख नेताओं से बात की। साथ ही नाटो के दो आवेदक देशों से अंकारा की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने का आग्रह किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि एर्दोगन ने स्वीडन प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन से फोन पर बात की। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से जानकारी मिली है कि एर्दोगन ने एंडरसन से कहा कि नॉर्डिक देश को आतंकवादी संगठनों को राजनीतिक, वित्तीय और हथियार समर्थन देना बंद कर देना चाहिए। एर्दोगन ने कहा कि तुर्की को उम्मीद है कि स्वीडन प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के बारे में अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने स्वीडन से तुर्की पर लगाए गए हथियारों के निर्यात प्रतिबंध को हटाने का भी आग्रह किया। बता दें कि स्वीडन ने साल 2019 में सीरिया में सीमा पार सैन्य अभियान शुरू करने के बाद हथियारों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिए थे। उन्होंने नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग को यह भी बताया कि तुर्की स्वीडन और फिनलैंड की सदस्यता के लिए सकारात्मक रूप से तब तक समर्थन नहीं करेगा, जब तक कि वे मूलभूत मुद्दे खास तौर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खड़े नहीं होते। –आईएएनएस पीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...