back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कटोरा लेकर आर्थिक मदद मांगने निकला था पाकिस्तान, फजीहत हुई तो बोला- अकाउंट हैक हो गया था

Pakistan's Economic Affairs Ministry के एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था जिसमें पाकिस्तानी की माली हालत उजागर हो गई थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पहलगाम हमले के बाद से ही देश में आक्रोश बना हुआ था। शहर दर शहर, गांव दर गांव केवल यही मांग की जा रही थी कि पाकिस्तान से उस आतंकी घटना का बदला लिया जाए। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला ले लिया। बीती रात पाकिस्तान की ओर से पलटवार करने की कोशिश की गई लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया। दोनों देशों के बीच तनाव के दौरान पाकिस्तान ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर से कटोर लेकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

कटोरा लेकर की आर्थिक मदद करने की अपील

इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन का एक पोस्ट सामने आया जिसमें पाकिस्तान की चरमराती आर्थिक हालत का जिक्र किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि “पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से और अधिक ऋण की अपील की है। बढ़ते युद्ध और शेयरों में गिरावट के बीच, हम अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं। राष्ट्र से आग्रह है कि वह दृढ़ रहे।” आर्थिक मदद के लिए इस पोस्ट में वर्ल्ड बैंक को भी टैग किया गया है।

फजीहत होने पर कहा- अकाउंट हैक हो गया था

जब भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान ने भीख का कटोरा उठाया तो उसे फजीहत का सामना करना पड़ा था। अब इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन ने इस पोस्ट का खंडन किया है। उनकी ओर से कहा गया था हमारा अकाउंट हैक हो गया था। हैकर के द्वारा ही यह पोस्ट की गई है। पाकिस्तान के दावे के मुताबिक उनकी ओर से इस अकाउंट को बंद कराने का हर संभंव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इसमें गौर करने वाली बात यह है कि इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन के एक्स अकाउंट पर अभी भी यह पोस्ट उपलब्ध है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵