नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर खास तैयारियां की जा रही है। वे संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रुप में सोमवार (20 जनवरी 2025) को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इस दौरान वह ईसाई धर्म का पवित्र शास्त्र दो बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से एक उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट के तौर पर भेंट की है।
वहीं दूसरी लिंकन बाइबिल होगी। सर्दी के मौसम ओर कड़ाके की ठंड के कारण इस बार ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह खुले में नहीं करने का फैसला लिया है। यह समारोह यूएस कैपिटल के रोटुंडा के अंदर किया जाएगा। आखिरी बार राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1985 में इनडोर शपथ ली थी। उस वक्त भी सर्दी का मौसम था और यूएस कैपिटल में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। तापमान की बात करें तो वाशिंगटन में सोमवार को माइनस में तापमान रहने का अनुमान लगाया गया है।
ट्रंप के इस शपथ ग्रहण समारोह में संगीत कार्यक्रम, उत्सव परेड सहित कई औपचारिक कार्यक्रम होना शामिल है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयनुसार रात के करीब 10:30 बजे) होगा। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ दिलाएंगे।
रविवार 19 जनवरी का कार्यक्रम
राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण से पहले, डोनाल्ड ट्रंप रविवार को आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। फिर यहां के निकलकर वाशिंगटन डीसी में कैपिटल वन एरिना में अपने समर्थकों के साथ एक मेगा रैली शिरकत करेंगे। वहीं इस रैली के बाद कैंडल लाइट डिनर रखा गया है।
शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 20 जनवरी को होगा
शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले सुबह 5 बजे: उपस्थित लोगों के लिए नेशनल मॉल में सुरक्षा जांच शुरू होगी। वहीं सुबह 9:30 बजे कैपिटल के पश्चिमी लॉन में कैरी अंडरवुड की ओर से अमेरिका द ब्यूटीफुल गीत गाए जाने सहित लाइव प्रदर्शन होंगे। इस दौरान नव-निर्वाचित राष्ट्रपति और उनका परिवार व्हाइट हाउस के पास जॉन्स एपिस्कोपल चर्च में प्रार्थना में भाग लेगा। व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन और ट्रंप परिवार के लिए चाय नाश्ते का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और व-निर्वाचित उपराष्ट्रपति माइक पेंस शपथ ग्रहण समारोह के लिए यूएस कैपिटल बिल्डिंग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे (भारतीय समयनुसार रात के करीब 10:30 बजे) चीफ जस्टिस आधिकारिक रूप से ट्रंप को शपथ दिलाएंगे। ट्रंप शपथ ग्रहण के बाद भाषण देंगे,उनका यह भाषण राष्ट्रपति बनने के बाद पहला भाषण होगा। जिसमें वे बताएंगे कि, अगले चार साल के दौरान वह कैसा काम करने वाले हैं। राष्ट्रपति की परेड पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से होते हुए व्हाइट हाउस तक जाएगी, जिसमें सैन्य रेजिमेंट, मार्चिंग बैंड और झांकियां शामिल होंगी।
कहां देख सकते है शपथ ग्रहण समारोह का लाइव टेलीकास्ट
शपथ ग्रहण समारोह एक बड़ा कार्यक्रम है और यह सार्वजनिक आयोजन है। वाशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल में सकड़ो की संख्या में लोग के इकट्ठा होने की संभावना है, ताकि वे बड़ी वीडियो स्क्रीन पर समारोह देख सकें। जो लोग वाशिंगटन नहीं आ सकते, उनके लिए इस कार्यक्रम का एबीसी, एनबीसी और सीएनएन जैसे प्रमुख समाचार चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीमिंग की संवाएं भी उपलब्ध होगी।




