back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रसोईया निकला कोरोना संक्रमित, टीआई हुए क्वारेन्टीन

अशोकनगर,15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बहादुरपुर कस्बे में कई पुलिस जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं यहां एक सप्ताह में एक उपनिरीक्षक और तीन आरक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसी बीच बीती शाम एक और आरक्षक के साथ टीआई का भोजन बनाने वाला रसोइया कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। बीती शाम आरक्षक के साथ टीआई के रसोइया के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी लगते ही टीआई नरेन्द्र यादव तत्काल होम क्वारंटाइन हो गए। करीब पांच हजार की आबादी वाले इस कस्बे व आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 40 संक्रमित हैं। संक्रमण के यह मामले बीते एक सप्ताह में सामने आए हैं। हैरत की बात है कि इस एक सप्ताह में एक-दो मरीज ही संक्रमण से मुक्त हो पाए हैं अन्यथा सभी की रिपोर्ट रिपीट पॉजिटिव आई हैं। सोमवार को एक साथ 23 पॉजिटिव मिलने के बाद तहसीलदार सोनू गुप्ता ने कई कंटेन्मेंट जॉन बनाए हैं लेकिन इस बीच बुधवार की हाट ने लोगों के मन में दोबारा डर पैदा किया है। संक्रमण के डर से बगैर प्रशासनिक सख्ती के ही ग्रामीण मास्क पहन रहे हैं। कस्बे के एक परिवार में 9 तो एक अन्य परिवार में 5 पॉजिटिव मरीज हैं। एक मेडिकल संचालक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक नाबालिग को दस्तयाब करने भोपाल और इंदौर की खाक छानने के लिए गई पुलिस टीम खतरे में पड़ गई हैं। इस टीम के एक एएसआई और आरक्षक करीब एक सप्ताह पहले संक्रमित पाए गए थे फिर सोमवार को दो आरक्षक और बुधवार को एक आरक्षक के साथ टीआई के लिए खाना पकाने वाला रसोइया भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस तरह से 5 पुलिसकर्मियों व एक रसोइया के साथ पुलिस थाने में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। बुधवार को जैसे ही रसोइया की रिपोर्ट आई तो टीआई नरेंद्र सिंह यादव क्वारेन्टीन हो गए। उन्होंने बताया कि थाने में 29 पुलिसकर्मियों का स्टाफ है, सभी को सैम्पल देने के लिए निर्देशित किया है। वहीं बुधवार शाम को थाना परिसर को सैनेटाइज किया गया। 10 गांवों में संक्रमण की पुष्टि: कस्बे के अलावा बेरखेड़ी, इकोदिया, बंगला चौराहा, कुशवाह चक्क, गोरा, मथाना, बर्री, जारौली बुजुर्ग, सुमेर व अमोदा गांव में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इकोदिया में एक आशा कार्यकर्ता व एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव पाई गईं हैं। गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मोबाईल टीम द्वारा 55 सैम्पल लिए गए वहीं एंटीजन किट से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हिन्दुस्थान समाचार /आदित्य /देवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...