back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को जापानी सम्राट नारुहितो से की मुलाकात

तोक्यो, 23 मई (आईएएनएस)। जापान की यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को तोक्यो के इंपीरियल पैलेस में जापानी सम्राट नारुहितो से मुलाकात की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडेन शाही महल पहुंचे और नारुहितो ने उनका अभिवादन किया। दोनों ने मास्क पहन रखे थे। शाही गृह एजेंसी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन के तहत दिसंबर 2013 में क्राउन प्रिंस और उपराष्ट्रपति के रूप में मिलने के बाद से उनकी पहली मुलाकात थी। अधिकारियों ने यहां कहा कि, जापानी सम्राट के साथ बैठक के बाद, राष्ट्रपति जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रविवार को जब जापान पहुंचे तो लगभग 750 लोग आगामी यूएस-जापान शिखर सम्मेलन और चार सदस्यीय क्वाड समूह के शिखर सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए तोक्यो की सड़कों पर उतरे थे। –आईएएनएस पीटी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵