back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मिले संत

हरिद्वार, 31 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के संतों ने राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज से गाजी वाली श्यामपुर स्थित उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान बैरागी कैंप क्षेत्र में तीनों वैष्णव अनी अखाड़ों के संत निवास एवं हनुमान मंदिर बनाए जाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि जल्द ही बैरागी कैंप में तीनों वैष्णव अनी अखाड़ों को लीज पर भूमि प्रदान की जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा। प्राचीन काल से ही बैरागी संतों के शिविर बैरागी कैंप क्षेत्र में लगते चले आए हैं। इसलिए आगामी कुंभ मेलों में बैरागी संतों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए जल्द ही नहीं रूपरेखा तैयार की जाएगी। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज एवं अखिल भारतीय श्रीपंच दिगंबर अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत कृष्णदास महाराज ने कहा कि आदि अनादि काल से बैरागी कैंप में वैष्णव संत कुंभ मेला के दौरान शिविर लगाते हैं। लेकिन प्रशासन अथवा सरकार द्वारा अभी तक वैष्णव संतों के लिए स्थाई निवास की सुविधा प्रदान नहीं की गई है। सरकार को वैष्णव संतों का सम्मान करते हुए उनके लिए स्थाई निवास के लिए लीज पर भूमि उपलब्ध करानी चाहिए। राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता एवं राज सत्ता के समन्वय से ही देश उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है। संतों ने सदैव ही धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। सरकार के साथ बैरागी कैंप में वैष्णव संतो के स्थाई निवास के लिए जल्द ही वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो। इस दौरान महंत मोहनदास खाकी, महंत रामजी दास, महंत नरेंद्र दास, महंत महेश दास, महंत बिहारी शरण दास, महंत रघुवीर दास, महंत पे्रमदास, महंत मनीष दास, महंत सुखदेव दास, महंत अंकित शरण दास, भाजपा नेता अनिल अरोड़ा, ओमकार जैन आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵