back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी, चर्चा में है ये नाम

इजरायल के हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया है। इसके बाद इनके उत्तराधिकारी को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें महमूद अल जहर, मोहम्मद सिनवार, मूसा अबू मरजौक, मोहम्मद डेफ आदि के नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  इजरायल डिफेंस फोर्स ने बीती रात हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया है। इस बीच अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि सिनवार की मौत के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। इसे लेकर कई नाम चर्चा में हैं। तो आइए जानते है कि इस सूची में किस-किस के नाम शामिल हैं।

महमूद अल जहर

महमूद अल जहर हमास के संस्थापकों में से एक है। वह कट्टरपंथी माना जाता है। साल 2006 में हमास सरकार का विदेश मंत्री रह चुका है। वह इजराइल के साथ हथियारबंद लड़ाई लड़ता है साथ ही गाजा में शासन को लेकर नीतियां भी बनाता है।

मोहम्मद सिनवार

मोहम्मद सिनवार हमास के पूर्व अध्यक्ष याह्या सिनवार का भाई है। अपने भाई की तरह वो भी हमास की सेना में लंबे समय तक सक्रिय रहा है। वह समूह की रणनीति तैयार करने के लिए जाना जाता है। मोहम्मद सिनवार खुद को चर्चाओं से दूर रखना पसंद करता है। 

मूसा अबू मरजौक

मूसा अबू मरजौक हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो की वरिष्ठ सदस्य है। इसने भी हमास की स्थापना में मदद की थी। यह हमास के वित्तीय मामलों को संभालने के साथ आतंकवादी गतिविधियों को भी संभालता रहता है। इसने अपना ज्यादा समय निर्वासन में बिताया है। इसके अनुभव और मूल विचारधारा के साथ जुड़ाव इसे एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है। 

मोहम्मद डेफ

मोहम्मद दीफ, हमास की सैन्य शाखा इज़ अल-दीन अल-क़सम ब्रिगेड का कमांडर रहा है। ऐसी अफवाहें है कि या तो डेफ इजराइल के हवाई हमलों के बाद या तो मर गया है या गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि, अगस्त 2024 की हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि वह अभी भी जिंदा हो सकता है। वह 7 अक्टूबर को किए गए हमले के अलावा कई अन्य हमलों का मास्टर माइंड माना जा रहा है। 

खलील अल हय्या

यह हमास के कतर में स्थित पॉलिटिकल ब्यूरो का प्रमुख व्यक्ति माना जाता है। अगर हमास युद्ध को रोकने के लिए इजरायल के साथ बात करना चाहेगा तो अल हय्या को भी जिम्मेदारी देने की चर्चा हो सकती है। इजरायल ने हमास पर 2007 में जो हमला किया था इसमें इसका पूरा परिवार खत्म हो गया था।

खालिद मशाल

खालिद मशाल साल 2006 से 2017 तक हमास के नेता रहे। इसने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विरोध का समर्थन किया था। इसके बाद ईरान के साथ उसके मतभेद हो गए थे। लेकिन यह हमास का बड़ा समर्थक है। यह कतर में बेस्ड है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Israel Hamas War: गाजा में इज़रायल की एयरस्ट्राइक, 26 नागरिकों की मौत; हमास पर सीजफायर तोड़ने का आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष विराम समझौता एक बार फिर टूट गया है। समझौते के खत्म होते...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵