back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के लोहरदगा में मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली

रांची, 16 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली बालक गंझू मारा गया है। यह मुठभेड़ पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में हुई। यह पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान पिछले 9 दिनों से सघन सर्च अभियान चला रहे थे। इस दौरान कई बार नक्सलियों और पुलिस का आमना-सामना हुआ। बुधवार को भी दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक नक्सली मारा गया। उसकी पहचान 5 लाख के इनामी बालक गंझू के रूप में हुई। वह लोहरदगा, गुमला, लातेहार सहित कई जिलों में लगभग दो दर्जन नक्सली वारदातों में वांछित था। पुलिस ने पिछले 9 दिनों से चल रहे अभियान के दौरान नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त कर दिए हैं। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मोर्टार, टीएनटी बम और स्वाचालित हथियारों का भी उपयोग किया। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली बुलबुल पहाड़ की ओर भागने में सफल रहे। अभियान की अगुवाई एसपी ऑपरेशन दीपक कुमार पांडे और सीआरपीएफ 209 बटालियन के अधिकारी कर रहे हैं। बता दें कि इस अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आकर सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए थे। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...