back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : अनुसूचित जाति के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव, 14 अप्रैल (हि.स.)। इन दिनों पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ भाजपा व्यापक विरोध प्रदर्शन अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान ने पिछले दिनों कथित तौर पर अनुसूचित जाति के लोगों की तुलना भिखारियों से की थी। इसके विरोध में बुधवार को कोंडागांव भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर सुजाता मंडल खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि उन्होंने (खान) जो कहा वह बहुत ही अपमानजनक है। उन्होंने कहा था कि अनुसूचित जाति स्वभाव से भिखारी है। यह तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मानसिकता को दर्शाता है ।’’ ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि ऐसा आपत्तिजनक एवं अपमानित करने वाला बयान बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा रखे गए लोकतंत्र व गणराज्य की परिकल्पना के खिलाफ है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी संविधान सम्मत व्यवस्था के अनुरूप अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की नेता के बयान का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵