back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Election Results: चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को होंगे घोषित, क्या BJP बदल पाएगी राज्य का चुनावी इतिहास?

हाल ही में हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव आयोग 8 अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानभा चुनाव का परिणाम घोषित कर देगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर 2024 को हो चुके हैं। अब चुनाव आयोग 8 अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर देगा। हरियाणा के लोगों के साथ साथ पूरे देश की जनता बेसब्री से हरियाणा के विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रही है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने खूब मेहनत की थी, अब इन सभी राजनीतिक दलों को भी राज्य की जनता के फैसले का इंतजार है। चुनाव आयोग 8 अक्टूबर 2024 की सुबह 8 बजे से वोटिंग की गणना शुरू कर देगा जिसका 8 बजे के बाद पहला रुझान सामने आ जाएगा।

56 साल केंद्र व हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार बनी

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के 58 साल के इतिहास में केवल 2 साल ही केंद्र व राज्य में अलग अलग पार्टी की सरकारे रही हैं। 56 साल केंद्र व हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार बनी। हरियाणा की जनता ने विश्वास टूटने पर 13 विधानसभा चुनाव में से 10 विधानसभा चुनाव में सरकार को बदला है। वहीं BJP को पूरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए केंद्र में सत्ता में रहने वाली हमारी पार्टी को ही इस बार भी राज्य में सत्ता में लाएगी।

8 अक्टूबर 2024 को हो जाएंगे नतीजे घोषित

वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस बार हरियाणा में हमारी सरकार ही बनेगी, उनका मानना है कि राज्य में अभी तक लगातार तीसरी बार किसी पार्टी की भी सरकार नहीं बन पाई है। इस बार भी ऐसा ही होगा। बता दें कि हरियाणा में वर्ष 1972 में चौधरी बंसी लाल की लगातार दूसरी बार सरकार बनी थी, इसके बाद वर्ष 2009 में भूपेंद्र हुड्डा और वर्ष 2019 में मनोहर लाल खट्टर की हरियाणा में दूसरी बार सरकार बनी थी। सभी राजनीतिक दलों का हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जो भी दावा हो, इस सब का खुलासा 8 अक्टूबर 2024 को हो जाएगा। आप हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को चुनाव आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵