back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP के सहयोगी रहे दल JJP-PDP को विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका, दुष्यंत चौटाला और महबूबा मुफ्ती का क्या होगा?

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला और महबूबा मुफ्ती की पार्टी को हुए नुकसान का कारण क्या हो सकता है?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सभी देशवासियों का ध्यान हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणामों पर बना हुआ है। इससे पहले सभी लोगों का दोनों राज्यों को लेकर चल रहे एग्जिट पोल पर भी नजर बनी हुई थी। हालांकि एग्जिट पोल और चुनाव के नतीजों में कई बार अंतर भी हो जाता है। इसी कारण सभी नेता और जनता चुनाव के नतीजों पर ही ज्यादा भरोसा करते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में अधिकतर चैनल कांग्रेस को बढ़त दे रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग के रुझानों में BJP ने बहुमत के साथ बढ़त बनाई हुई है।

JJP-PDP को बड़ा नुकसान हुआ है

वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव और जम्मू-कश्मीर चुनाव के परणामों में दो बड़े क्षेत्रीय दलों को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है, जिसमे हरियाणा की दुष्यंत चौटाला की JJP और जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती की PDP का नाम शामिल है। बता दें कि JJP के मुखिया दुष्यंत चौटाला BJP के साथ गठबंधन करके हरियाणा सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन BJP से मदभेद हो जाने के बाद उन्होंने BJP से गठबंधन तोड़ दिया था। दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा का चुनाव चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ा है। लेकिन दोनों ही पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में एक भी खाता नहीं खोल पाई है।

BJP के साथ गठबंधन करने का खामियाजा भुगत रही है PDP?

वहीं जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती की PDP को विधानसभा चुनाव में काफी बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के रुझानों में उनकी पार्टी सिर्फ 2 ही सीटों कुपवाड़ा और पुलवामा में बढ़त बनाए हुए है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती की PDP को BJP के साथ गठबंधन करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसका कारण अनुच्छेद 370 हटने के बाद PDP की स्थिति का कमजोर होना बताया जा रहा है। लेकिन जो भी अभी चुनाव आयोग की मतगणना जारी है जिसमें नेशनल कांफ्रेस गठबंधन को भारी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब केस में बुरे फंसे नीतीश कुमार घिरे, FIR की मांग को लेकर पुलिस तक पहुंची ये पार्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पटना में हुए हिजाब विवाद ने अब राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर की प्रमुख विपक्षी पार्टी पीपल्स...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵