back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu-Kashmir में सरकार बनाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, Omar Abdullah होंगे अगले मुख्यमंत्री

नैशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारुख अब्दुल्ला ने कहा, 'जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। हमें बेकारी को दूर करना है।उन्होंने कहा कि मैं सबका शुक्रगुजार हूं।'

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से नेशनल कांग्रेस की सरकार बन गई है। पार्टी के उम्मीदवार उमर अबदुल्लाह ने बडगाम और गांदरबल सीट से चुनाव लड़ा था। वो राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले उन्‍होंने चुनाव में जीत की उम्‍मीद जताते हुए कहा था कि “मैं अपने सभी सहयोगियों को आज के दिन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमने अच्छी लड़ाई लड़ी है और अब, नतीजे भी उसी के अनुरूप होंगे।”

पार्टी के अध्यक्ष फारुक अबदुल्लाह ने कहा कि लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। लोगों ने दिखाया है कि जो 5 अगस्त को किया गया वो लोगों को मंजूर नहीं था। हमें बेकारी को दूर करना है।उन्होंने कहा कि मैं सबका शुक्रगुजार हूं और उमर अबदुल्लाह अगले मुख्यमंत्री बेनेंगे।

 

तीन चरणों में हुआ था मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरण में मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को हुआ था। 

यह लड़ाई थोड़ी मुश्किल है

उमर की पूरी कोशिश थी कि बडगाम में पार्टी का दबदबा बरकरार रहे और यह सच हआ भी। हालांकि उनकी लड़ाई थोड़ी मुश्किल थी क्योंकि लोग इस इलाके में विकास कार्य न होने से गुस्से में हैं। 

पहले भी रह चुके हैं मुख्यमंत्री

उमर पहले भी जम्मू कश्मीर मुख्यमंत्री के रूप में 2009 से 2015 तक काम कर चुके हैं। उमर अब्दुल्ला अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के राजनेता हैं। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला और दादा शेख अब्दुल्ला भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर वर्तमान में नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस पार्टी की स्थापना शेख अब्दुल्ला द्वारा की गई थी।

लोकसभा सीट में हारना बड़ा झटका

उमर को सबसे बड़ा झटका इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान लगा था जब बारामूला लोकसभा सीट पर रशीद इंजिनियर ने उन्हें हरा दिया था। रशीद ने यह चुनाव जेल में रहते हुए जीता था।

विदेश राज्य मंत्री भी रह चुके हैं उमर

उमर की यह हार भी छोटी नहीं थी, रशीद ने उन्हें दो लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। उमर केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय में विदेश राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने HC में दायर की याचिका, कहा BJP इन 14 सीटों पर धांधली कर सत्ता में आई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। राज्य में भारतीय जनता...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...