नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के बीच धर्म का तो फैसला है क्योंकि सोनाक्षी हिंदू फैमिली से आती है और चाहिए मुस्लिम फैमिली से। सोनाक्षी और जहीर के बीच उम्र का फासला कुछ खास नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल है जो धर्म और उम्र को परे रखकर शादी के बंधन में बंधे है। जहीर और सोनाक्षी की उम्र की बात करें तो सोनाक्षी 37 साल की है और जहीर 35 साल के हैं इस तरह से सोनाक्षी जहीर से 2 साल बड़ी है।
लॉन्ग टाइम से कर रहे हैं डेट
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों कपल को एक साथ भी देखा गया है। इन दोनों स्टार्स को सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया था। इस तरह से दोनों की मुलाकात सलमान खान के जरिए हुई। सोनाक्षी सिन्हा सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग’ में नजर आई थी तो वहीं जहीर इकबाल को सलमान खान ने फिल्म ‘नोटबुक’ में लॉन्च किया था।
शादी की खबरों की चर्चा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी कब और कहां होगी इस पर जोरो-शोरों से चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। हालांकि हैरानी की बात यह है की कपल की शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता को भी अभी किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
सोनाक्षी सिन्हा की नेटवर्थ
सोनाक्षी बॉलीवुड में लंबे समय से नजर आ रही है उन्होंने सलमान खान के साथ ही नहीं बल्कि कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया है। अभी हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में अपनी शानदार भूमिका निभाई है। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। GQ इंडिया के मुताबिक, एक्ट्रेस की टोटल नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।
जहीर इकबाल की नेटवर्थ
जहीर इकबाल की बात करें तो इनके पिता सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। जहीर ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत को आजमाया है वह ‘नोटबुक’ में नजर आए, यह फिल्म कुछ खास का माल नहीं कर पाई लेकिन फिर भी जहीर को काफी तारीफ मिली। जहीर इकबाल की टोटल नेटवर्थ 2 करोड़ रुपए की है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





