नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में फैमिली या दोस्तों के साथ अपने घूमने का प्लान बनाया है तो सावधानियों के बारे में भी जान लीजिए। सफर के दौरान अगर आप लापरवाही बरसते हैं तो तबीयत खराब हो सकती है और आप ट्रेवल का मजा भी नहीं ले पाएंगे। इस समय कड़ाके की गर्मी पड़ रही है लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी जगह की तरफ घूमने जा रहे है। इस दौरान आपको फैमिली का खास ख्याल रखना चाहिए नहीं तो पूरा सफर बेकार हो जाएगा।
कंफर्टेबल आउटफिट
गर्मियों के मौसम में अगर आप ट्रैवल पर जा रहे हैं तो आपको इस बात को ध्यान में रखना होगा कि आप आरामदायक कपड़े पहने। इसके लिए कॉटन फैब्रिक के कपड़ों को अपनी पैकिंग में शामिल कर लीजिए। इस तरह से आपको गर्मी नहीं लगती है और आप अपने ट्रिप को फूल इंजॉय करते हैं।
हाइड्रेट रहें
गर्मियों के मौसम में ट्रेवल पर जाने से पहले और सफर के दौरान समय-समय पर पानी पीते रहे। शरीर को डिहाइड्रेट ना होने दे इस तरह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है और सफर का मजा भी खराब हो जाएगा।
हल्का खाना
आपको सफर के दौरान हल्का भोजन करना चाहिए ढेर सारा खाना खाने से वॉमिट जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप तालाब होना खाने से बचें इसकी जगह पर आप ताजा फल सब्जियां और सलाद ले जाएं।
धूप से बचें
अगर आप ट्रैवल पर जा रहे हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप धूप के संपर्क में ना आए। इसके लिए आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है। यह आपको धूप में त्वचा के नुकसान होने से बचाता है।
आराम जरूरी
सफर के दौरान आपके बीच-बीच में आराम करते रहना चाहिए लगातार ड्राइव करने से थकान हो जाती है। जरूरी है कि आप ट्रैवल के समय तरोताजा रहे इस तरह से आप सफर का आनंद उठा सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





