नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्मों में दमदार एक्टिंग करते हैं वह अपने किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। रणबीर अपनी फिल्म ‘रामायण’ के लिए भी जी जान से मेहनत कर रहे थे, वही फैंस भी उन्हें भगवान राम के किरदार में देखने के लिए बेताब है। इसी बीच फिल्म को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है जिसमें नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर दो कंपनियों ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस तरह से रणबीर कपूर का भगवान राम का लुक सामने आने से पहले ही फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
विवादों में फंसी फिल्म रामायण
रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण में राम के किरदार को जीवंत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है उन्होंने अपना वजन, लुक और भाषा पर भी काम किया है। बता दें कि, फिल्म की शूटिंग मार्च महीने के लास्ट में ही शुरू कर दी गई थी इस दौरान सेट से लारा दत्ता रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। फिल्म ने अभी तैयार होने की शुरुआत की ही थी, वैसे ही कानूनी झमेले में फंस गई।
इन दो कंपनियों ने किया झमेला
मधु मंटेना की कंपनी अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी और प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के बीच में फिल्म रामायण के टाइटल अधिकार को लेकर विवाद छिड़ गया है। साल 2024 में इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी सूत्रों के मुताबिक, पेमेंट पूरा न करने की वजह से कंपनी के बीच में तनातनी चल रही थी। ऐसे में मधु मंटेना की कंपनी की बात करें तो उनका यह दावा है कि रामायण के राइट्स अभी भी उनकी प्रॉपर्टी है। कंपनी की तरफ से नोटिस में कहा गया है कि, फिल्म के निर्माण से जुड़ी हुई कोई भी कंपनी स्क्रिप्ट या मटेरियल का इस्तेमाल करती है तो यह कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा। कंपनी की तरफ से यह भी साफ कहा गया है कि प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का फिल्म रामायण पर किसी तरह का राइट नहीं है, ऐसे में अगर अधिकारों के सुरक्षा की बात आती है तो वह लीगल एक्शन लेने से ही पीछे नहीं हटेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





