back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान को इंडस्ट्री में अपना इकलौता दोस्त मानते हैं संजय लीला भंसाली, बताया कितने दिनों में होती है बात

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली कहते हैं कि इंडस्ट्री में सलमान खान उनके इकलौते दोस्त हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की सक्सेस के बाद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस बार डायरेक्टर ने अपने खास दोस्त का जिक्र किया है। संजय लीला भंसाली ने बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान उनके इकलौते दोस्त हैं। हालांकि, दोनों की बात कई-कई महीनों तक नहीं हो पाती है।

भंसाली और सलमान की दोस्ती

संजय लीला भंसाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने इकलौते दोस्त सलमान के बारे में खास बातचीत की है और इस दौरान उन्होंने कहा है कि, “मुझे अपने एक्टर्स से बहुत प्यार है। एकमात्र ऐसा व्यक्ति जो आज भी मेरा दोस्त है, वह एक्टर सलमान खान है।” भंसाली ने यह भी कहा है ‘इंशाल्लाह’ भले ही बंद हो गई, लेकिन इसका असर उन दोनों की दोस्ती पर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि सलमान अक्सर फोन करके उनका हाल-चाल लेते रहते हैं।

6 महीने बाद होती है बात

बता दें कि, संजय लीला भंसाली और सलमान खान ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन फिर भी सलमान को कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके अलावा भंसाली ने सच्चे मित्र की पहचान बताते हुए कहा है कि, काम के दौरान कई चीज बदल जाती हैं समय मिलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सलमान मेरे एक ऐसे दोस्त हैं जो 6 महीने बाद भी फोन करते हैं। संजय लीला भंसाली सलमान खान को अपना दोस्त मानकर गर्वित महसूस करते हैं। उन्होंने शेयर किया है कि, जब दोनों की बात 6 महीने बाद भी होती है तो वहीं से शुरू होती है जहां से बंद किया था।

शाहरुख और सलमान दोनों के साथ कर चुके हैं काम

संजय लीला भंसाली एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान दोनों के साथ काम कर चुके हैं। साल 2002 में भंसाली ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘देवदास’ की थी। वहीं उन्होंने साल 1999 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इतना ही नहीं भंसाली ने दोनों ही सितारों के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया है। भंसाली ने कहा है कि, दोनों ही एक्टर खूब चालाक और तेज है और दूसरों को हंसाने का हुनर जानते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...