back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सैयारा’ ने रचा इतिहास, छावा को पछाड़कर बनी 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

फिल्म निर्माता मोहित सूरी की फिल्म 'सैय्यारा' ने सिनेमाघरों में रोमांस की लहर वापस ला दी है,

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म निर्माता मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में रोमांस की लहर वापस ला दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्डवाइड अब तक 400 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस रोमांटिक ड्रामा ने विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ के अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन को मात्र 12 दिनों में पीछे छोड़कर एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

ट्रेड ट्रैकिंग साइट के अनुसार, सैयारा ने छावा के अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन को मात्र 12 दिनों में, 94 करोड़ की कमाई करके छावा के 91 करोड़ के लाइफटाइम अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसमें रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी थे। यह फ़िल्म अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 2025 में बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है। कुछ अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों के अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन 

1) सैयारा- 94.77 करोड़ रुपए 

2) छावा- 89.94 करोड़ रुपए

3) सितारे ज़मीन पर- 67.08 करोड़ रुपए 

4) सिकंदर- 59.34 करोड़ रुपए 

5) हाउसफुल 5- 51.60 करोड़ रुपए

‘सैयारा’ ने ‘छावा’ के अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन को पीछे छोड़ा

इस फिल्म ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘थुदारुम93.80 करोड़के अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुँच गई है। इससे पहले मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ से ठीक पीछे 124.50 करोड़ कमाए थे। यह देखते हुए कि फिल्म में नए कलाकार हैं, ये अपने आप में बहुत बड़ी कामयाबी है। 

बता दे, अहान और अनीत पड्डा इस समय सिंगापुर में अपनी रोमांटिक ड्रामा, ‘सैयारा’ के का जश्न मना रहे हैं। जिसने दुनिया भर में 413 करोड़ की प्रभावशाली कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ के साथ, यह देखना बाकी है कि क्या सैयारा की गति धीमी होगी या फिल्म दर्शकों पर अपना जादू बिखेरती रहेगी।

इस बीच, लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित छावा अभी भी 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 807.88 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज, अक्षय खन्ना सम्राट औरंगजेब और रश्मिका मंदाना येसुबाई भोंसले की भूमिका में हैं।

जहां तक ‘सैयारा’ के इंडिया कलेक्शन की बात है, तो फिल्म ने मंगलवार तक 266.50 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है, वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 404 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म कर रही है। मगर हालिया रिलीज़ ‘महावतार नरसिम्हा’ ने इसकी कमाई को थोड़ा प्रभावित कर दिया है। बावजूद इसके ट्रेड एक्सपर्ट्स ये मान रहे कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई तो करेगी ही। इस फिल्म में अहान पांडे, अनीत पड्डा, शान ग्रोवर, वरुण बडोला, गीता अग्रवाल शर्मा, आलम खान और शाद रंधावा जैसे एक्टर्स ने काम किया जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। 

सैयारा के बारे में

आदित्य चोपड़ा की वाईआरएफ द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की हुई जिन्हें आशिकी 2, मर्डर 2 और एक विलेन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, सैयारा एक रोमांटिक संगीतमय ड्रामा मूवी है जिसमें एक संघर्षशील संगीतकार यानी अहान की कहानी बताई गई है जो एक महत्वाकांक्षी पत्रकार अनीत से मिलता है और प्यार में पड़ जाता है। हालाँकि, एक दिल दहला देने वाले खुलासे के बाद उनके रिश्ते की परीक्षा होती है। इस फिल्म की इमोशनल कहानी और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। वहीं इसकी आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, करण जौहर और अन्य जैसे उद्योग जगत के लोगों ने भी फिल्म को अपना प्यार दिया ।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵