back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आया अश्लील वीडियो कॉल, मामला दर्ज

भोपाल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को एक अश्लील वीडियो कॉल आया और उसके बाद वीडियो रिकाडिर्ंग भेजकर उनसे रकम एंठने की कोशिश हुई। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दो अनजान मोबाइल फोन नंबरों से वीडियो कॉल आया। पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया है कि रविवार की शाम को वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया, जिसमें एक लड़की ने बात की और कपड़े उतारना शुरु कर दिए। तभी उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। सांसद के करीबियों ने बताया कि उसी लड़की ने दूसरे फोन नंबर से उन्हें वीडियो भेजा, जिसमें रिकाडिर्ंग थी। आरोपी ने मांग पूरी न करने पर वीडियो रिकाडिर्ंग वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता पर सांसद ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। टीटी नगर थाने के प्रभारी चेन सिंह रघुवंशी के मुताबिक, सांसद के निवास से सूचना आने पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपियों ने पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे। उसके बाद फोन कर उनसे अशब्द और जान से मारने की धमकी दी। नंबरों को पता करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...