back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉ. अंबेडकर की विचारधान बनी मिसाल: अनिता ममगाई

ऋषिकेश, 14 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम महापौर अनिता ममगांंई ने देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर पौधरोपण कर उन्हें नमन किया। इससे पूर्व महापौर ममगांई ने अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बुधवार को देश के संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस नगर निगम में बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महापौर ने निगम प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर महापौर ममगांई ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोकर एक नयी ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के लिये ऐसे संविधान का निर्माण किया, जो विश्व के लिये मिसाल बन गया। महापौर ने कहा कि जिस प्रकार बाबा साहेब के बनाए संविधान से देश आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार आज रोंपे गये पौधे भी एक दिन वृक्ष बनकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे। महापौर ने कहा कि उन्होंने देश में और समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि एक दलित परिवार से जन्मे लेने वाले डाॅ. बीआर अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं लेकिन कभी किसी कमजोर का साथ नहीं छोड़ा। यही वजह है कि वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। इस अवसर पर विजेंदर मोघा, कमलेश जैन, विजय बडोनी, प्रकान्त कुमार, अक्षय खैरवाल, आनंद, अनुज, उपकार, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

Saiyaara का चल गया जादू, फिल्म देखकर दीवाने हुए फैंस , शर्ट निकालकर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डायरेक्टर मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा फैंस के बीच पॉपुलर हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵