नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीकू वेड्स शेरू को लेकर अवनीत कौर सुर्खियों में छाई हुई हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। इसी के साथ ही अवनीत की फैंन फॉलोविंग भी काफी बढ़ गई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अवनीत अपने लाइफस्टाइल और बेड को दिखाती नजर आ रही हैं।
अवनीत ने सजाया अपने कमरे को
अवनीत का बेड किसी परी के बेड से कम नहीं है। उनके बेड में आरामदायक गद्दे लगे हुए है। साथ ही वो बेड से सटे टेबल की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि यह एक स्टेशनरी डेस्क है। यहां हर एक चीज काम की है। उन्होंने बताया कि लैवेंडर लैंप मेरी मां ने मुझे उपहार में दिया था। पूरे कमरे को अवनीत ने बड़े ही प्यार से सजाया है। अवनीत ने कहा कि पूरे कमरे की दीवार को फोटो से सजा रखा है, जिसमे प्रियजनों की तस्वीरें शामिल है। इसके साथ ही आप अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल देख सकते हैं।
अवनीत की मां ने सजाया है लिविंग रूम
अवनीत के कमरे में सफेद पर्दों से सजा एक बहुत खूबसूरत कोना भी है। यह लिविंग रूम है। अवनीत की मां ने सजाया है। यहां पर कपड़ों और जूते से भरे वॉर्डरोब है। इसमें बेशकीमती कपड़े, जूते, सैंडिल और पर्स रखें हुए है। हर ड्रेस के साथ मैचिंग जूते व पर्स मौजूद है।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू की थीं करियर
बता दें कि अवनीत अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। उनकी फोटो आने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थीं।





