back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bholaa Box Office Collection : वीकेंड पर कमाल दिखा सकती है अजय की भोला मूवी

फिल्म ने दूसरे दिन 7.40 करोड़ रुपये बटोरे हैं। दो दिनों के बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 18 करोड़ रुपये है। हालांकि, वीकेंड पर यह आकड़े बढ़ने की संभावना है।

मुंबई, एजेंसी। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को रिलीज हुई। ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद दर्शकों का ध्यान एक बार फिर अजय की फिल्म पर गया। फिल्म ‘भोला’ एक साउथ की फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है। ऐसे में चर्चा थी कि दर्शकों पर इस फिल्म का जादू चलेगा या नहीं। इसी तरह पहले दिन अच्छी कमाई करने वाली फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

दूसरे दिन भोला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.40 करोड़ रुपये रहा

‘भोला’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे दिन के आंकड़ों के मुताबिक देखा गया कि पहले दिन 10.50 करोड़ की कमाई करने वाले ‘भोला’ की दूसरे दिन की कमाई में 30 से 40 फीसदी की गिरावट आई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 7.40 करोड़ रुपये बटोरे हैं। दो दिनों के बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 18 करोड़ रुपये है। हालांकि, वीकेंड पर यह आकड़े बढ़ने की संभावना है फिल्म ‘भोला’ की पहले दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऐसे में फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵