back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD: 9 की उम्र में Deepika ने शुरू की थी मॉडलिंग, आज एक्टिंग से लेकर फिल्म प्रोड्यूस तक कर रहीं

Deepika Birthday: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। इन्होंने दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड से हॉलीवुड तक खास मुकाम हासिल किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। इन्होंने दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड से हॉलीवुड तक खास मुकाम हासिल किया है। दीपिका ने अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम से लोगों के दिल में जगह बना ली थी। इनका जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था। पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। मां उज्वला पादुकोण ट्रैवल एजेंट थीं। दीपिका ने सिर्फ नौ साल की उम्र में मॉडलिंग कर कॅरियर शुरू किया था। मॉडलिंग में कॅरियर बनाने के लिए पढ़ाई भी छोड़ दी थी। मॉडलिंग में सफलता के बाद दीपिका ने एक्टिंग में कदम रखा। इन्होंने 2007 में फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया।

ये हिट फिल्में दे चुकी हैं दीपिका

अपनी पहली फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट काम किया। फिल्म से उनको रातोंरात शोहरत की बुलंदियां मिल गईं। उसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दीपिका ने ‘ओम शांति ओम’ के अलावा ‘पठान’, ‘जवान’, ‘ये जवानी है दिवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति

दीपिका फिल्मों के अलावा फिल्म प्रोडक्शन्स, ब्रांड एंडोर्समेंट समेत कई कंपनियों में निवेश कर मोटी कमाई करती हैं। इन्होंने अपने फिल्म प्रोडक्शन में रणवीर सिंह स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 और खुद की फिल्म छपाक बनाई है। इनकी नेटवर्थ 500 करोड़ रुपए से अधिक है।

इंडिया की सबसे महंगी कारों का कलेक्शन

यह लग्जरी लाइफ जीती हैं। आलीशान घर, एक्सपेंसिव वॉच और लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। एक्ट्रेस के पास कार में मर्सिडीज मेबैक 500 शामिल है, जो भारत की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। ऑडी ए8एल, मिनी कूपर कन्वर्टिबल और ऑडी क्यू7 जैसी बेशकीमती गाड़ियां हैं। उनके पास बेशकीमती वॉच भी हैं। दीपिका के पास ब्यूमोंडे टावर्स में आलीशान घर भी है। 4 बीएचके का यह अपार्टमेंट 2776 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह घर 16 करोड़ रुपए का है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵