back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गेहूं की उपज का आकलन करने के लिए की गई क्रॉप कटिंग

भागलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सन्हौला प्रखंड में इस बार गेहूं की उपज का आकलन करने के लिए लगातार क्रॉप कटिंग की जा रही है। बुधवार को अम्बेदकर जयन्ती के शुभ अवसर पर सन्हौला प्रखंड की सनोखर पंचायत के सनखोर गांव में सांख्यिकी विभाग की ओर से चिन्हित किये गये खेत में क्रॉप कटिंग की गयी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार शंकर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रिका कुमारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार ने स्वयं सनोखर गांव के प्रमोद यादव के खेत 10 वर्ग मीटर में गेहूं फसल की कटाई की। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य फसल सहायता योजन के अर्न्तगत गेहूं की उपज मालूम करने के लिए कटाई की गयी है। 10 वर्ग मीटर की कटाई में कुल 8 किलो 500 ग्राम उपज हुई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कटाई से यह पता चला कि प्रति हेक्टेयर 16 क्विंटल गेहूं की उपज हुई है। इसी तरह क्रॉप कटिंग सभी प्रखंडों के चिन्हित तीन खेतों में किया गया। इस मौके पर कृषि सलाहकार संतोष कुमार यादव। आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵