back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैंसर से जूझ रहे फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी का निधन, लोगों के लिए ऐसे बने थे प्रेरणा

फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पंगोनी कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी निधन हो गया है। 19 दिसंबर 2024 को उन्‍होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पंगोनी कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। अपनी इन्‍हीं मुश्किलों को सोशल मीडिया पर बता कर लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले विवेक पंगेनी की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। उनकी मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया आयी, तो लोग अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रदांजलि दे रहे हैं।

ब्रेन कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे विवेक पंगेनी 

बता दें कि विवेक पंगेनी विवेक पंगेनी पिछले काफी वक्त से ब्रेन कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें स्टेज 3 ब्रेन कैंसर था। लेकिन आखिरकार वह कैंसर से जंग हार ही गए। अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपने कैंसर के इलाज के अनुभव को शेयर करने वाले विवेक पंगेनी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गए थे। उनकी रील्‍स में उनके पर्सनल मूमेंट्स और इलाज के दौरान के पलों की झलक मिलती थी। विवेक पंगेनी के निधन से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को बड़ा सदमा लगा है। जो लोग उनकी बीमारी के सफर के दौरान उनसे जुड़े थे। 

इंस्टाग्राम वीडियोज के जरिए लोगों को इंस्पायरिंग करते थे

अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम वीडियोज में विवेक पंगेनी का आत्मविश्वास और संघर्ष साफ दिखाई देता था। वे रील्स के जरिए कई लोगों के लिए इंस्पायरिंग बन गए थे। वीडियो में अपने इलाज के दौरान वाले पलों को शेयर करते थे। उनकी इन वीडियो से वे ना केवल अपने फॉलोअर्स से जुड़े बल्कि उन लाखों लोगों को भी प्रेरित किया, जिन्होंने अपने जीवन में किसी न किसी तरह की मुश्किल का सामना किया है। वे उन लोगों के लिए एक प्रेरणा बन चुके थे। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में विवेक पंगेनी की सेहत में तेजी से गिरावट हो रही थी। विवेक पंगेनी की पत्नी ने भी उनके मुश्किल वक्त में उनका पूरा साथ दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵