back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक संजय प्रताप ने डीएम के ओएसडी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

बस्ती, 14 अप्रैल(हि.स.)। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिलाधिकारी के ओ.एस.डी. सहित कई कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आरोप है कि जनपद में दशकों से स्टेनो एवं लिपिकों के एक ही पटल पर तैनाती से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इनकी आय से अधिक सम्पत्ति की जांच कर कठोर कार्रवाई के साथ स्थानान्तरण किया जाय। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक संजय प्रताप ने जिलाधिकारी के ओ.एस.डी. बजरंग बली पाण्डेय पर भ्रष्टाचार के जरिये आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। मूडघाट में तीन मंजिला मकान बनवाया गया, जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रूपये है। विभागों से पैसा वसूलना, छोटे कर्मचारियों को धमकाना, निलम्बन एवं विभागीय कार्यवाही की धमकी देना जैसी शिकायतें मिली है। आरोप है कि 11 दिसम्बर, 2019 को भानपुर तहसील के मुगरहा में गाटा संख्या 191 /01.8920 हेक्टेयर में से 0.8885 हेक्टेयर जमीन का बैनामा 55 लाख रूपये में कराया गया। इसमें 5 लाख नकद एवं शेष राशि आर.टी.जी.एस. के माध्यम से भुगतान किया गया। इन मामलों की जांच कराकर इनका स्थानान्तरण गैर जनपद में कराया जाय। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...