back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Pooja Hedge: इम्तियाज अली की फिल्म में काम करना चाहती हैं पूजा हेगड़े

आज पूजा हेगड़े अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा ने करियर बनाने में काफी मुश्किलों का सामना किया है। पूजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो इम्तियाज अली के साथ काम करना चाहती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई में पली-बढ़ीं पूजा के माता-पिता कर्नाटक से हैं, उनकी मातृभाषा तुलु है, ऐसे में पूजा के तुलु, हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषाएं आती हैं। पूजा ने बालीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है, मगर क्या आपको पता है पूजा इम्तियाज अली के साथ काम करना चाहती हैं। आज पूजा अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं तो चलिए उनके बर्थडे पर उनसी जुड़ी बातें जानते हैं। 

इम्तियाज अली के साथ काम करने का सपना रखती है पूजा

एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने बताया कि उन्हें इम्तियाज अली के साथ काम करने का मन है क्योंकि उन्हें लगता है कि इम्तियाज अद्भुत किरदार लिखते हैं, चाहे वह जब वी मेट में गीत का किरदार हो, हाईवे में आलिया भट्ट का और रॉकस्टार में रणबीर कपूर का। पूजा को लगता है कि वह किसी न किसी तरह से हर अभिनेता से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं, और उन्हें खुद को देखना अच्छा लगेगा कि पूजा उनके साथ कैसा प्रदर्शन करती हैं।

बचपन से ही कला के प्रति झुकाव रहा 

पूजा के पिता मंजू नाथ हेगड़े एक वकील हैं और माँ लता न्यूरोलॉजी एंड जेनेटिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। पूजा ने हमेशा से अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखा था। पूजा ने अपनी शिक्षा में उत्कृष्टता दिखाई। कॉलेज के दिनों में वह न केवल पढ़ाई में बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहीं। सिंगिंग, डांसिंग, और फैशन कॉन्टेस्ट में भाग लेना उन्हें बहुत पसंद था। इसके अलावा उन्होंने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग भी ली, जो उनकी अदाकारी को निखारने में मददगार साबित हुई।

फिल्मी करियर की शुरुआत

जब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और उन्हें तमिल फिल्म उद्योग के मशहूर निर्देशक मिसकिन द्वारा मुगामुड़ी में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक खुशमिजाज लड़की का किरदार निभाया। इस दौरान पूजा ने तमिल संवादों के लिए बहुत मेहनत की अंग्रेजी में लिखकर तुलु और तमिल के बीच समानता खोजी। उनकी मेहनत रंग लाई और फिल्म ने शानदार ओपनिंग की।

फिल्न फ्लॉप होने के बाद भी हिट हो गई पूजा

2013 में, पूजा को रणवीर कपूर के साथ हीरो माइस्ट्रो स्कूटी के विज्ञापन में कास्ट किया गया। इसी विज्ञापन ने उन्हें और अधिक पहचान दिलाई। इसके बाद उन्हें मोहन जोदारो में लीड एक्ट्रेस की भूमिका मिली। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही लेकिन उनकी अदाकारी की तारीफ की गई।

फिर हाउसफुल 4 जैसी हिट फिल्म ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया। पूजा ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया जैसे मोस्ट एलिजिबल बैचल’ और अला वैकुंठपुरमलो जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई।

लक्ष्मी नाम रखा जा रहा था

एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया कि उनका नाम लक्ष्मी रखा गया था, लेकिन उनकी दादी ने इसे पूजा में बदल दिया। वह श्रीमद्भगवद्गीता को वर्ड टू वर्ड याद करती हैं, जो उनके आध्यात्मिक पक्ष को दर्शाता है। संगीत, फैशन डिजाइनिंग, और फोटोग्राफी में भी उनकी गहरी रुचि है।

स्पोर्ट्स में रूचि रखती हैं पूजा 

एक्टिंग के अलावा पूजा को स्पोर्ट्स में भी रूचि है और उनको टेबल टेनिस खेलना पसंद है। उनके फेवरेट स्पोर्ट्स पर्सन राहुल द्रविड़ और रोजर फेडरर हैं। वह अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो के साथ समय बिताना पसंद करती हैं और सादगी में विश्वास करती हैं, इसलिए फ्लैट्स पहनना पसंद करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘वाराणसी’ बना रहे राजामौली ने क्यों कहा बोले- बाहुबली को भी मैं और बेहतर बना सकता था

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। करीब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...