back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Salman khan: जब सलमान खान को खानी पड़ी थी जेल की हवा, एक्‍टर के उस वक्त का किस्सा

आज सलमान खान अपना जन्मदिन माना रहे हैं। एक्टर ने अब तक कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। इस खास मौके पर चलिए एक्टर से जुड़े कुछ किस्से जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान ने फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। आज सलमान खान अपना जन्मदिन माना रहे हैं। एक्‍टर ने फिल्म मैंने प्यार किया से बतौर हीरो अपनी एक्टिंग की शुरूआत की थी, पहली ही फिल्म ने उन्‍हें सुपरस्टार बना दिया था। अब सालों बाद भी इंडस्ट्री पर उनका राज है। वहीं इस सफलता के बीच सलमान ने अपनी जिंदगी में बुरा वक्‍त भी देखा है। इस बुरे वक्‍त के बारे में हाल ही में एक्‍टर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हैं। 

एक्टर ने अपने टीवी शो ‘दस का दम’ में याद किया था

दरअसल, यह बुरा वक्‍त सलमान खान को फिल्म ‘हम साथ साथ है’ की शूटिंग के दौरान आया था। इस फिल्म की शूटिंग जोधपुर में हुई थी। ऐसे में जब वे शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। उस दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था और उन्हें इस मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में एक्टर को सशर्त जमानत मिल गई थी। इसके बावजूद उन्हें कुछ दिन जेल की हवा खानी पड़ी थी। जेल से जुड़े इस बुरे वक्‍त को एक्टर ने अपने टीवी शो ‘दस का दम’ में याद किया था। 

एक ही मग से नहाना-धोना और खाना भी पड़ा 



टीवी शो ‘दस का दम’ में एक्‍टर सलमान खान ने कंटेस्टेंट से हैरान करने वाली बात बताई। उन्‍होंने कहा था कि आपको एक चीज दिखाना चाहता हूं, जो मैंने जोधपुर जेल में स्केच किया था। यह एक स्टील का मग है। सलमान ने हैरान करने वाली बात बताते हुए कहा था कि इसी मग से नहाना-धोना और खाना दोनों पड़ता था। इसलिए मैं इसे खूब चमकाता था, इतना चमकाता था कि खाने पीने और नहाने-धाने के बाद उसी में अपना चेहरा भी देख लेता था। 

आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में आए नजर



वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अभी तक की आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ रही। इस फ‍िल्‍म में उनकी दमदार अदाकारी देखने को मिली। ‍फ‍िलहाल वे ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा एक्टर टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को भी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस शो के ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन रखा गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵