back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपा ज्ञापन

जयपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन दिया। भाजपा प्रतिनिधिमण्डल ने राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात करने हेतु एवं बारां जिले के छबड़ा कस्बे में उपद्रवियों द्वारा दुकानों को प्रशासन की सहायता से लूटने व जलाने के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। पूनियां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तीनों उपचुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है, मंत्री सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों को धमका रहे हैं और आमजन में भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं। पार्टी की मीटिंगों के दौरान व्यवधान को लेकर चेताने के बावजूद राजसमंद सांसद को भयभीत करने का प्रयास करना, इस किस्म के अनेकों प्रकरण हैं, जिनको हम महामहिम राज्यपाल के संज्ञान में लाये हैं। डॉ. पूनियां ने कहा कि जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है, तो राज्य सरकार चुनाव आयोग को प्रभावित भी करेगी और निरपेक्ष तरीके से चुनाव को लेकर हमें शंका है। इसलिए हमने राज्यपाल से मांग की है कि तीनों उपचुनाव क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती हो, ताकि ये चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न हो सकें। डॉ. पूनियां ने कहा कि बारां जिले के छबड़ा की घटना को लेकर भी हमने राज्यपाल को अवगत करवाया है, जिसमें बहुसंख्यक हिन्दू समाज की काफी संख्या में दुकानें जला दी गई, 50 करोड़ से भी ज्यादा के नुकसान का अनुमान है, इसकी राज्य सरकार भरपाई करे, इस घटना की किसी कार्यरत न्यायाधीश से जांच करवायी जाये और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵