back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में महिला लेक्चरार को जिंदा जलाने वाले आरोपित को उम्रकैद की सजा

नागपुर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वर्धा की एक अदालत ने उस सनसनीखेज घटना के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जिसमें हिंगणघाट शहर में दो साल पहले, एक युवा महिला लेक्चरार को उसके कॉलेज के बाहर सड़क पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। एक शीर्ष कानून अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने मीडियाकर्मियों से कहा, अदालत ने मुख्य आरोपी विकेश नागराले को दोषी पाया है और उसे दो साल पहले किए गए अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वर्धा अदालत ने नागराले पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और जघन्य अपराध करने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार होने के बाद जेल में बिताए समय के लिए सजा में कोई छूट देने से इनकार कर दिया। पीड़िता के परिवार के सदस्य (जो फैसला सुनाए जाने के समय अदालत में मौजूद थे) ने कहा कि उन्होंने फैसला स्वीकार कर लिया है, लेकिन दोषी के लिए मौत की सजा की उम्मीद की थी। अदालत के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं, छात्र, कार्यकर्ता और परिवार के समर्थक भी मौजूद थे। मौत की सजा के लिए जोरदार दलील देने वाले निकम ने कहा कि सरकार फैसले को चुनौती देने का अगला कदम उठाने से पहले अदालत के विस्तृत आदेश का अध्ययन करेगी। –अईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा
spot_img

Latest Stories

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵