back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, इस क्लब में एंट्री

Jawan Collection: शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) 600 करोड़ क्लब शामिल हो गई। यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) 600 करोड़ क्लब शामिल हो गई। यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की मानें तो फिल्म जवान ने अपने चौथे रविवार को देश में 8.80 करोड़ रुपए कमाई की। रिलीज के बाद 25 दिनों में कुल घरेलू कलेक्शन 604.25 करोड़ रुपए हुआ।

देश के अंदर कमाई में ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ा

ओपनिंग डे से देश में कई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ शाहरुख की यह फिल्म बीते दिनों उनकी फिल्म पठान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से आगे निकली थी। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने देश में फिल्म पठान को पहले पीछे छोड़ दिया था। 7 सितंबर को रिलीज हुई ‘जवान’ शाहरुख की इस साल की दूसरी फिल्म है।

आज भी बेहतर कलेक्शन की उम्मीद

फिल्म जवान की कमाई का सिलसिला जारी है। चौथे वीकेंड में इसने शुक्रवार को 5.05 करोड़, शनिवार और रविवार को क्रमश: 8.5 करोड़ और 8.8 करोड़ कमाए। महात्मा गांधी की जन्म जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती की छुट्टी के कारण आज भी बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है।

नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी जलवा

फिल्म ने रविवार को 46.73 फीसदी हिंदी ऑक्यूपेंसी रेट के साथ मजबूत बनी रही। फिल्म चेन्नई 96.3 फीसदी के साथ हिंदी ऑक्यूपेंसी में आगे रही। कई शो पूरी तरह से बिके। नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद इस फिल्म का बेहतर कलेक्शन जारी है। शाहरुख और गौरी खान के फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले ‘जवान’ बनी है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अनुसार फिल्म जवान रिलीज के 24वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 1068.50 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (ग्रॉस) की है।

2 हजार करोड़ पर निशाना

‘जवान’ ने इस वर्ल्डवाइड कलेक्शन से एक और कामयाबी हासिल की। शनिवार को इस साल आई शाहरुख की ही फिल्म पठान ऑलटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ा। ‘पठान’ ऑलटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1055 करोड़ है। यह देश और दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली बालीवुड फिल्मों में पहले पायदान से गिरककर दूसरे पर आ गई है। अब जवान की निगाहें 2000 करोड़ पर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵