back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

John abraham ने खरीदा आलीशान बंगला, अमेरिका-लंदन में भी घर, जानें Actor का नेटवर्थ

John Abraham New Bungalow: एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने नए साल पर खुद को आलीशान बंगला गिफ्ट किया है। जॉन ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर 75 करोड़ रुपए में नई प्रॉपर्टी खरीदी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने नए साल पर खुद को आलीशान बंगला गिफ्ट किया है। जॉन ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर 75 करोड़ रुपए में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। एक्टर ने 27 दिसंबर 2023 को 70.8 करोड़ रुपए के एग्रीमेंट पर साइन किए थे। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 4.25 करोड़ एडिशनल दिए थे। लैंड का एरिया 7722 स्कवॉयर फुट है। बंगले का एरियार 5416 वर्ग फुट है। एक्टर की ये नई प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। प्रॉपर्टी प्रवीण नाथलाल शाह एंड फैमिली की थी।

लिंकिंग रोड के एक प्राइम एरिया में है ये प्रॉपर्टी

जॉन का यह प्लॉट लिंकिंग रोड के प्राइम एरिया में है। यह शहर में सबसे ऊंची कमर्शियल प्रॉपर्टी रेट्स में से एक है। बता दें जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन सेलेब्स में हैं, जिन्होंने रियल एस्टेट में काफी इंवेस्टमेंट किया है। उन्होंने 2009 में एक पारसी फैमिली रतनशास से पेटिट स्कूल के पास यूनियन पार्क में प्राइम प्लॉट खरीदा था।

एक्टर की नेटवर्थ 251 करोड़ रुपए

जॉन अब्राहम सफल एक्टर होने के साथ बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर भी हैं। 2023 में उनकी नेटवर्थ 251 करोड़ रुपए थी। इसके अतिरिक्त उनके पास करोड़ों कई गाड़ियां हैं। इनमें Lamborghini Gallardo भी शामिल है। बांद्रा में समंदर किनारे एक पेंटहाउस है। वह 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। उनके इस अपार्टमेंट को 2016 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्चरल डिजाइन द्वारा बेस्ट होम अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसे जॉन अब्राहम के भाई और पापा ने डिजाइन किया था। घर की कीमत 60 करोड़ रुपये है।

अमेरिका के सबसे महंगे इलाके में भी बंगला

जॉन का अमेरिका के लॉस एंजेलिस के पास स्थित सबसे महंगे इलाके में भी घर है। यहां जेनिफर लोपेज, ब्रेट पिट और बियोंसे सहित कई हॉलीवुड स्टार्स रहते हैं। वहीं, लंदन में भी जॉन की एक प्रॉपर्टी है। वहां उनके प्रोडक्शन हाउस का ओवरसीज हेडक्वॉर्टर है।

मुंबई में 21 करोड़ रुपये का दफ्तार और आर्किटेक्ट कंपनी

एक्टर का मुंबई के खार इलाके में ऑफिस है। इसकी कीमत 21 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह जगह 2016 में खरीदी थी। यहीं उनकी आर्किटेक्ट कंपनी है। उसे उनके भाई और पापा संभालते हैं।

स्पोर्ट्स और जिम चेन में इन्वेस्टमेंट

जॉन ने स्पोर्ट्स में भी पैसा निवेश किया है। वह इंडियन सुपरलीग में फुटबॉल टीम नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड और हॉकी टीम दिल्ली वेवराइटर्स के सह-मालिक हैं। एक्टर की फिटेनस चेन भी है। उसका नाम JA Fitness है, जिसका ब्रांच मुंबई और पुणे में है।

जॉन की एक फिल्म की फीस

जॉन अब्राहम फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। उनकी एक फिल्म की फीस करोड़ों में है। 2023 में वह ‘पठान’ में नजर आए थे, जिसके लिए 20 करोड़ रुपए फीस ली थी। खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...