back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Leo Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘लियो’, 2 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Leo Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार विजय तलपती की फिल्म लियो बॉक्स पर छाई हुई है। फिल्म ने दो दिनों में दमदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार विजय तलपती की फिल्म लियो बॉक्स पर छाई हुई है। फिल्म ने दो दिनों में दमदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब 19 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त रिस्पांस मिला है। रिलीज के पहले दो दिनों में ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक कलेक्शन किया है। दुनियाभर में आंकड़ा 150 करोड़ रुपए के पार है।

वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन तलपति की ‘लियो’ ने 36 करोड़ रुपए की कमाई की है। जो पहले दिन के मुकाबले भले कम है। दो दिनों में कलेक्शन 100.80 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड फिल्म 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर चुकी है, जो रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। पहले दिन जबरदस्त ओवरसीज ओपनिंग कर पहले नंबर पर पहुंची है।

पहले दिन तमिल में 48.96 करोड़ रुपए कलेक्शन

फिल्म रिलीज वाले दिन की बात करें तो तमिल में 48.96 करोड़ रुपए, तेलुगू में 12.9 करोड़ रुपए, हिंदी में 2.8 करोड़ रुपए और कन्नड़ में 14 लाख रुपए का बिजनेस लियो ने किया है। इसके बाद 64.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन था। पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपए तक पहुंचा था।

‘लियो’ के साथ भगवंत केसरी हुई है रिलीज

19 अक्टूबर को ‘लियो’ के साथ साउथ की भगवंत केसरी रिलीज हुई थी। इसमें एनबीके यानी नंदमुरी बालाकृष्णा हैं। शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की गणपत और रवि तेजा और नुपूर सेनन की नागेश्वर राव रिलीज हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...