back to top
31.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘परदेस’ से नाम कमाया, फिर विदेश जाकर बस गईं बॉलीवुड की 90s की देसी गर्ल, जानें पूरी कहानी

महिमा चौधरी, जिनका असली नाम ऋतु चौधरी है। महिमा ने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी लड़ाई लड़ी। कैंसर के दौरान उनकी बेटी ने कोविड-19 के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिमा चौधरी, जिनका असली नाम ऋतु चौधरी है, 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में जन्मीं। महिमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिल स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई लोरेटो कॉलेज से की। 1990 में, उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग के दौरान, उन्होंने कई विज्ञापन किए और एक सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम कर लोकप्रियता हासिल की।

फिल्मी करियर की शुरुआत

महिमा चौधरी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1997 में सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से की। इस फिल्म के लिए महिमा का चुनाव काफी दिलचस्प रहा। सुभाष घई ने फिल्म के लिए लगभग तीन हजार लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया, लेकिन किसी को भी चुनने में सफलता नहीं मिली। अंततः, महिमा पर उनकी नजर पड़ी और उन्होंने फिल्म में उन्हें कास्ट किया। ‘परदेस’ की सफलता ने महिमा को एक स्टार बना दिया और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

सफलता और मुश्किलें

महिमा ने ‘परदेस’ के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे ‘लज्जा’, ‘धड़कन’, ‘दिल क्या करे’, ‘दाग : द फायर’, और ‘बागबान’। लेकिन, उनकी ज़िंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आया जब फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में महिमा के चेहरे को काफी नुकसान पहुंचा और उन्हें सर्जरी के दौरान करीब 67 कांच के टुकड़े निकाले गए। इस घटना के बाद, उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

स्वास्थ्य की चुनौतियाँ और वापसी

महिमा ने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी लड़ाई लड़ी। कैंसर के दौरान उनकी बेटी ने कोविड-19 के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया था ताकि वह अपनी माँ को किसी भी जोखिम में न डाल सके। वर्तमान में, महिमा पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘इमरजेंसी’ से वापसी करने वाली हैं।  

इमरजेंसी से महिमा चौधरी का कमबैक

महिमा चौधरी ने फिल्म इमरजेंसी से बॉलीवुड में कमबैक किया। अभिनेत्री ने इमरजेंसी में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ‘मित्र, लेखिका और विश्वासपात्र’ पुपुल जयकर का रोल प्ले किया है। अपने लुक को शेयर करते हुए महिमा ने लिखा, “उस व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं जिसने यह सब देखा और दुनिया को आयरन लेडी को करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखने के लिए लिखा। #पुपुल जयकर मित्र, लेखिका और विश्वासपात्र।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...