back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nancy Tyagi ने Ananya Panday के लिए बनाया खूबसूरत ड्रेस, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

नैन्सी त्यागी ने कांस फेस्टिवल में अपने फैशन से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, उन्होंने अब अनन्या पांडे के लिए डिजाइनर ड्रेस बनाई हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नैन्सी त्यागी आज के समय में फैशन की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गई हैं। लगातार उनके डिजाइनर कपड़े और वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कांस फेस्टिवल में आकर उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया और लोगों को साबित किया कि अगर चाह तो इंसान कुछ भी कर सकता है। वहीं, अब नैन्सी त्यागी ने अनन्या पांडे के लिए एक डिजाइनर ड्रेस तैयार किया है जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

नैन्सी ने तैयार किया अनन्या के लिए ड्रेस 

नैन्सी त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इसमें वो अनन्या पांडे से मिलती हैं और उनके लिए बनाया गया ड्रेस उन्हें देती हैं। अनन्य पांडे ड्रेस को देखते ही बोलती हैं कि मैं इसे पहनकर आ रही हूं। जब अनन्या पांडे उस ड्रेस को पहन के आती हैं तो वो काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगती हैं। इसके बाद अनन्या पांडे ने कई तरीके के पोज भी दिए। अनन्या का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। और अब यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसी हैं ड्रेस की डिजाइन 

नैन्सी त्यागी द्वारा बनाई गई इस डिजाइनर ड्रेस की बात करें, तो ये सफेद रंग का गाउन काफी खूबसूरत और शानदार लग रहा था। इस ड्रेस को देख कर लग रहा था कि इसे बड़े ही बारीकी और यूनिक तरीके से बनाया हैं। इस ड्रेस में ऊपर के साइड लगाया गया फूल इसे और भी ज्यादा अलग दिखा रहा था। और इस ड्रेस की शोभा बढ़ा रहा है। नैन्सी त्यागी की इस नई ड्रेस ने फैशन की दुनिया में एक नई लहर पैदा कर दी है। अनन्या पांडे ने इस ड्रेस को देखने के बाद नैन्सी त्यागी की काफी तारीफ भी की। वहीं, इस वीडियो को देखते ही लोगों ने भी कमेंट बॉक्स में तारीफों की बौछार करना शुरू कर दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

TMMTMTTM Box Office Day 14: ‘धुरंधर’ की आंधी में लड़खड़ाई कार्तिक आर्यन की फिल्म, दो हफ्ते में थमी कमाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से मेकर्स...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵