back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘रोमांस किंग’ की विरासत को नेटफ्लिक्स का सलाम, ‘द रोमांटिक्स’ का ट्रेलर किया जारी

यश राज बैनर की तहत बनी 'द रोमांटिक्स' का नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ ही लोगों को इंतजार भी खत्म हो जाएगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। नेटफ्लिक्स ने बुधवार को अपनी चार-भाग वाली डॉक्यू-सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ के ट्रेलर को रिलीज किया है। श्रृंखला को फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और उनके प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्मों का उत्सव कहा जाता है। ऑस्कर और एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन हासिल कर चुकी है। स्मृति मूंदड़ा द्वारा निर्देशित यह सीरीज वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। डॉक्यूमेंट्री यशराज फिल्म्स की रोमांटिक फिल्मों को सेलीब्रेट करने वाली होगी।

ट्रेलर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बारे में बात करते हुए अभिनेताओं की तीन पीढ़ियों – ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, भूमि पेडनेकर और रणवीर सिंह की एक झलक पेश करता है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में 35 सेलेब्रिटीज की आवाजें सुनाई देंगी, जो यशराज बैनर की फिल्मों पर बात करेंगे।

ट्रेलर की शुरुआत सलीम खान और रणबीर कपूर द्वारा “बॉलीवुड” शब्द के प्रति अपनी नफरत व्यक्त करने के साथ होती है। इसमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, काजोल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, आयुष्मान खुराना जैसे कई सितारों की उपस्थिति होगी, जिन्होंने यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन के साथ काम करके अपना करियर बनाया। द रोमांटिक्स 14 फरवरी को यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज होगी, जिन्हें भारत में ”रोमांस का जनक” माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...