back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने दोस्तों के साथ देखें ये बेहतरीन फिल्में, जो दोस्ती की मिसाल कायम करती है

आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप भी अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों की याद को ताजा कर सकते हैं, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद फिल्मों का लुत्फ उठा कर ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर इंसान के दिल के करीब होता है दोस्ती का रिश्ता, इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके आप भी अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को याद करने इन फिल्मों का ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम लाएं है दोस्ती की मिसाल कायम करने वाली कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट । अब आप भी आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ बिताए पलों की याद को ताजा कर सकते हैं। 

फिल्म ‘शोले’

इस लिस्ट के सबसे पहले नंबर पर फिल्म ‘शोले’ जिसमें धर्मेंद्र और अमिताभ ने जय और वीरू की भूमिका में दोस्ती की अलग मिसाल कायम की थी। आज भी अगर लोग किसी 2 पक्के यारों को देखते हैं तो उन्हें प्यार से जय वीरू कहकर पुकारते हैं। ये सुपरहिट फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है। 

फिल्म ‘दिल चाहता है’

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ आज भी दर्शकों के दिल के करीब है, जिसमें इनके जीवन में आने वाले हार्टब्रेक, स्ट्रगल और दोस्ती के परीक्षणों को दिखाया गया है। फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं। 

रॉक ऑन

अपने पर्सनल लाइफ के प्रॉब्लम्स से जूझते हुए सालों बाद फिर मिलते ‘रॉक ऑन’ जो 4 दोस्तो की कहानी है । इससे पहले कुछ आपसी मदभेद के वजह से उन्हें अलग होना पड़ता है। सालों बाद एक साथ आकर वो अपने म्यूजिकल बैंड के सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है। 

जाने तू…या जाने ना

दो पक्के दोस्त जय और अदिति की स्टोरी, ‘जाने तू…या जाने ना’ इसमें इमरान खान और जेनेलिया देशमुख ने अपने किरदार को बखूबी निभाया हैजिन्हें बाद में एक दूसरे से प्यार हो जाता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

3 इडियट्स

3 इडियट्स आज भी ऑडियंस के दिलों में राज करती है, इस फिल्म को देख आपकी कॉलेज की यादें ताजा हो जाएंगी। कैसे 3 दोस्त कॉलेज में मिलकर अपने करियर गोल्स पर फोकस करने के लिए एक दूसरे की मदद करते है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है। 

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

फ्रेंडशिप पर बेस्ड एक इमोशनल फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, इस फिल्म में तीन दोस्त अपनी जिंदगी एंजॉय करने स्पेन जाते हैं वहां उनके साथ जो होता है वो देखना दिलचस्प होता है, इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। 

ये जवानी है दीवानी

फिल्म ये जवानी है दीवानी आपके पुराने दिनों की यादें ताजा करने का एक परफेक्ट ऑप्शन है, फिल्म में चार दोस्तों की जिंदगी में प्यार, करियर और जिंदगी में आने वाली मुश्किलों की कहानी दिखाई गई है। 

छिछोरे

जिओ हॉटस्टार पर अवेलेबल छिछोरे देख आपके कॉलेज के दिनों की पुरानी यादें ताजा हो जाएगी, इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है, काय पो छे’ में सुशांत सिंह राजपूत,राजकुमार राव और अमित साध को लीड रोल में देखा गया था। इन तीनों दोस्तों की जिंदगी में कई परेशानियां आती है जो एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर कटरीना कैफ का प्यार भरा संदेश, ‘सुपर ह्यूमन’ को किया विश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपने 60वें जन्मदिन की धूमधाम मनाई। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵