back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कब्रिस्तान से पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया मलयाली व्लॉगर का शव

तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। मलयाली व्लॉगर रीफा महनू के मामले में स्थानीय पुलिस ने कोझीकोड राजस्व मंडल अधिकारी से उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्रिस्तान से निकालने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने शनिवार को कब्रिस्तान से शव को निकाला। एक मार्च को व्लॉगर रीफा महनू दुबई में मृत पायी गई थी। यहां वह पति मेहनाज और अपने दो साल के बेटे के साथ रहती थी। 21 वर्षीय रीफा अक्सर अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स थे। शव मिलने से एक दिन पहले उन्होंने अपने पति के साथ एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह दुबई के एक रेस्तरां में थी। शव को कोझिकोड की मस्जिद में कब्रिस्तान में दफना दिया गया। वहीं, रीफा के माता-पिता ने अपनी बेटी की रहस्यमय मौत पर शिकायत दर्ज की। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। रीफा की मां ने कहा, हमें न्याय चाहिए। उम्मीद है कि पोस्टमार्टम से उसकी मौत के कारणों का पता चल जाएगा। इस बीच, दुबई पुलिस भी रीफा की मौत के कारणों की जांच कर रही है। रीफा और उनके पति मेहनाज की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...