back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ramya Krishnan: बाहुबली की ‘राजमाता’ कर चुकी हैं बेहद बोल्ड सीन, श्रीदेवी की ना से मिली थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

Ramya Krishnan: बाहुबली राजमाता फेम राम्या कृष्णन का आज जन्मदिन हैं। तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं राम्या कृष्णन 53 साल की हो गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बाहुबली राजमाता फेम राम्या कृष्णन का आज जन्मदिन हैं। तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं राम्या कृष्णन 53 साल की हो गई हैं। चेन्नई में जन्मीं रमैया राजमाता के किरदार के लिए फेमस हैं। यह फिल्म उन्हें श्रीदेवी के इनकार के बाद मिली थी। दरअसल, सुपरहिट फिल्म बाहुबली की राजमाता का किरदार श्रीदेवी को ऑफर किया गया था। श्रीदेवी को यह किरदार भी बहुत पसंद आया था, लेकिन उन्होंन काफी अधिक फीस मांगी थी। इस पर प्रोड्यूसर ने राम्या कृष्णन को अप्रोच किया और इन्होंने यह किरदार निभाया। इसमें राम्या को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

लाइगर में विजय देवरकोंडा की मां बनीं

पिछले साल आई फिल्म लाइगर में राम्या कृष्णन ने एक्टर विजय देवरकोंडा की मां का किरदार निभाया था। इससे पहले राम्या कृष्णन ने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, शाहरुख खान, गोविंदा आदि बड़े एक्टरों के साथ फिल्म किया है। हिंदी फिल्मों में वह बहुत बोल्ड सीन दे चुकी हैं। राम्या ने फिल्म दयावान में आइटम सांग किया था। हैया ओ हैया… सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे।

संजय दत्त की मिस्ट्रेस का रोल निभाया

सुपरहिट रही फिल्म खलनायक में संजय दत्त की मिस्ट्रेस राम्या कृष्णन बनी थीं। फिल्म परंपरा में विनोद खन्ना की गर्लफ्रेंड तारा का किरदार निभाया था। फिल्म क्रिमिनल, चाहत, वजूद में बोल्ड सीन किए। फिल्म वजूद में किसिंग सीन किया था। बेडरूम सीन में लिपलॉक और इंटिमेट सीन थे। फिल्म त्रिमूर्ति में एक्ट्रेस ने बहुत बोल्ड सीन दिए थे। मेकर्स ने बाद में वह सीन हटा दिया था। राम्या कृष्णन ने विनोद खन्ना के साथ गाना तू सावन में प्यार पिया… में बेहद बोल्ड सीन किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵