back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने नहीं पकड़ी रफ्तार, ऐसा रहा पहले दिन का कलेक्शन

गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को रिलीज हुई है।अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद हर तरफ इसका विरोध किया जा रहा था। फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज बना हुआ था। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया हैं।

इतना है फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 


विक्रांत मैसी की फिल्म थे साबरमती रिपोर्ट ने अभी तक अपनी रफ्तार नहीं पकड़ी है। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं एक रिपोर्ट किया अनुसार इस फिल्म 50 करोड़ रुपये की लागत में बनाई गई है। क्योंकि ओपनिंग डे पर ऐसा हाल देखकर ये कहना काफी मुश्किल है कि फिल्म अपना बनाया हुआ लागत भी निकल पाएगी या नहीं।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म 


फिल्म की कहानी 27 फरवरी, 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में हादसा हो गया था। ये ट्रेन अयोध्या से अहमदाबाद जा रही थी। इस ट्रेन के एक कोच में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। और इस घटना में 59 लोगों की जान चली गई थी। फिल्म की कहानी इसके ही इर्द-गिर्द के तमाम अहम सवालों पर बात करती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि इस घटना और दंगों को हिंदी और अंग्रेजी मीडिया ने कैसे दिखाया, फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इसे ही दिखाती है।

फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को मिलती थी धमकियां 


विक्रांत मैसी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें और उनके पूरे परिवार को धमकी मिलने लगी थी। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप पर उन्हें धमकी वाले मैसेज आ रहे थे। एक्टर ने कहा कि, ‘मैं हाल ही में पिता बना हूं जो बच्चा अभी चल तक नहीं सकता है। वो उसका नाम भी घसीट रहे हैं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

पंकज त्रिपाठी से लेकर विक्रांत मैसी तक क्यों ब्रेक की ओर कर रहे हैं रूख, हुआ खुलासा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्मों में दिखने वाले एक्टर्स या कॉमेडियन अगर ब्रेक लेने लगे तब आपके मन में कई सारी बातें आ जाती...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...