back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘Salaar’ है KGF और Baahubali की कॉकटेल, फिल्म देखने की 7 बड़ी वजह जान लें

Film Salaar: 'बाहुबली' फेम प्रभास की फिल्म सालार रिलीज हो चुकी है। उम्मीदें हैं कि प्रभास की 'बाहुबली' सीरीज के बाद 'सालार' अगली ब्लॉकबस्टर मूवी होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। ‘बाहुबली’ फेम प्रभास की फिल्म सालार रिलीज हो चुकी है। उम्मीदें हैं कि प्रभास की ‘बाहुबली’ सीरीज के बाद ‘सालार’ अगली ब्लॉकबस्टर मूवी होगी। फिल्म बाहुबली और केजीएफ का कॉकटेल है। इसमें आपको दोनों फिल्मों की झलक दिखाई देगी। हम फिल्म से जुड़ी 7 दिलचस्प बातें बता रहे हैं। इन्हें जानने के बाद आप भी फिल्म देखना चाहेंगे।

‘सालार’ में प्रभास का अलग अवतार

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास फिल्म में अलग अवतार में दिख रहे। वह फिर अपने अंदाज में एक्शन करते नजर आए। फिल्म की स्टारकास्ट जबरदस्त है। प्रभास के अपोजिट श्रुति हासन हैं, जो साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं। कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और टीनू आनंद जैसे स्टार हैं।

जबरदस्त विजुएल एक्सपीरियंस

फिल्म में जबरदस्त विजुएल एक्सपीरियंस मिलेगा। इसको बिल्कुल ‘केजीएफ’ की तरह ट्रीटमेंट दिया गया है। जो फैंस को अलग दुनिया में ले जाएगा।

प्रशांत नील का डायरेक्शन

मूवी के निर्देशक प्रशांत नील हैं। अपने कॅरियर में प्रशांत नील ने कुल 3 फिल्में दी हैं, जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रहीं। इससे पहले ‘उग्रम’ और ‘केजीएफ’ सीरीज की दोनों ब्लॉकबस्टर रही थीं।

जबरदस्त एक्शन

‘सालार’ जबरदस्त एक्शन है। ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद इस साल रिलीज होने वाली तीसरी एक्शन फिल्म है।

पहली बार प्रभास-श्रुति हासन साथ

अहम बात है कि पहली बार प्रभास और श्रुति हासन साथ काम किए हैं। ऐसे में यह बिल्कुल फ्रेश जोड़ी दर्शक थिएटरों में खींच रही है।

जगपति बाबू का खूंखार अवतार

तेलुगु स्टार जगपति बाबू मेन विलेन के किरदार में हैं। मूवी में उनका खतरनाक लुक है, जो फैंस के रोंगटे खड़ा कर रहा। जगपति बाबू की एंट्री ही फिल्मों की सक्सेस की गारंटी मानी जाती है। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘वाराणसी’ बना रहे राजामौली ने क्यों कहा बोले- बाहुबली को भी मैं और बेहतर बना सकता था

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। करीब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...