back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नागा चैतन्य की दूसरी शादी के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने बांया किया दर्द, शादी के गाउन को ड्रेस में बदलने की बताई

सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक के बाद अब सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद का अपना अनुभव शेयर किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नागा चैतन्य 4 दिसंबर को शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु उनसे तलाक के बाद हुई चीजों के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बतया कि तलाकशुदा होने के बाद क्या-क्या सहना पड़ता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की गाउन को ड्रेस में क्यों बदल दिया था इसके बारे में भी बात की।

सामंथा रुथ प्रभु का छलका दर्द 

सामंथा रुथ प्रभु ने एक्टर नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी।एक्ट्रेस की शादी और रिसेप्सन पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली। औरकपल ने 2021 मे अलग होने का फैसला किया। वहीं अब तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपना दर्द बांया किया। गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा ‘जब एक महिला तलाक से गुजरती है, तो उसके साथ बहुत शर्म और कलंक जुड़ा होता है। मुझे बहुत कुछ कहा गया। काफी कमेंटबाजी हुई। मुझे लोगों ने सेकेंड हैंड कहा, बोले कि इसका जीवन को बर्बाद है। आपको एक कोने में धकेल दिया जाता है। इतना कुछ सुनना पड़ता है कि आप खुद को एक असफल महसूस करने लगते हो। आपको शर्म आने लगती है कि आप पहले तो शादीशुदा थे लेकिन अब नहीं।’

इस कारण बदल दिया था शादी का गाउन 

सामंथा रुथ प्रभु इस इंटरव्यू के दौरान ही पूछा गया कि आपने अपनी शादी की गाउन को ड्रेस में क्यों बदल दिया था। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, इसे बदलते समय थोड़ा दुःख हुआ लेकिन मैंने ऐसा किया क्योंकि मैंने उससे अपना इमोशनल कनेक्ट खत्म कर दिया था। हालांकि ये मेरा कोई बदला नहीं था लेकिन अब ये भी नहीं कि मैं कोने में बैठकर रोने लगूं और फिर जीना भूल जाऊं। लाइफ खत्म नहीं हुई। मैं खुश हूं और अच्छा काम कर रही हूं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...